ePaper

शादी के बाद सामंथा की धमाकेदार वापसी, 'मा इंटी बंगाराम' का फर्स्ट लुक आया सामने

Updated at : 22 Feb 2026 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
Samantha Upcoming Movie maa inti bangaram release date first look

सामंथा रुथ प्रभु की अपकमिंग मूवी maa inti bangaram

Samantha Upcoming Movie: सामंथा रुथ प्रभु ने शादी के बाद अपनी पहली फिल्म ‘मा इंटी बंगाराम’ का पोस्टर शेयर किया है. 15 मई 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म में वह साड़ी में दमदार एक्शन करती नजर आएंगी. मूवी का फर्स्ट लुक देखकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गयी है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Samantha Upcoming Movie: साउथ सिनेमा में जब भी स्टारडम की बात होती है, तो एक नाम जो सबसे पहले जुबान पर आता है वो है सामंथा का. अपनी दमदार एक्टिंग और अलग-अलग किरदारों के लिए मशहूर सामंथा रुथ प्रभु अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही हैं. शादी के बाद ब्रेक लेने के बाद उन्होंने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया है.

‘मा इंटी बंगाराम’ से सामंथा की वापसी

साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्म मा इंटी बंगाराम का पहला पोस्टर शेयर किया है. शादी के बाद यह उनकी पहली रिलीज होगी, इसलिए फैंस के बीच इसे लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट है. पिछले कुछ समय से सामंथा अपनी पर्सनल लाइफ और पति राज नीदिमोरु के साथ शादी को लेकर चर्चा में थीं. अब ब्रेक के बाद उन्होंने काम पर दमदार वापसी की तैयारी कर ली है.

पोस्टर में दिखा अलग अंदाज

सामंथा ने जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें उनका साइड प्रोफाइल नजर आ रहा है. वह दीवार के पीछे से झांकती दिख रही हैं और उनकी आंखों में एक खास चमक दिखाई दे रही है. पोस्टर के साथ उन्होंने लिखा, “इस गर्मी में थिएटर में मिलते हैं.” फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

एक्शन अवतार में आएंगी नजर

‘मा इंटी बंगाराम’ सिर्फ फैमिली ड्रामा नहीं है. शुरुआती टीजर में ही साफ हो गया था कि इस बार सामंथा एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं. साड़ी में जबरदस्त एक्शन करते हुए उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आया. इस तेलुगु फिल्म का डायरेक्शन नंदिनी रेड्डी ने किया है. खास बात यह है कि फिल्म का प्रोडक्शन सामंथा के पति राज निदिमोरु कर रहे हैं.

यह भी पढे़ं: अमिताभ बच्चन की वो फिल्म जो 50 हफ्तों तक पर्दे से नहीं उतरी, शायर बने थे ‘बिग बी’

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola