ePaper

सामंथा ने इंस्टाग्राम पर नागा चैतन्य को किया अनफॉलो, शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, कही ये बात

Updated at : 23 Mar 2022 2:19 PM (IST)
विज्ञापन
सामंथा ने इंस्टाग्राम पर नागा चैतन्य को किया अनफॉलो, शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, कही ये बात

साउथ एक्ट्रेस सामंथा प्रभू ने इंस्टाग्राम पर एक्स हसबेंड नागा चैतन्य को अनफॉलो कर दिया है. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने आज एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) पावर कपल माने जाते थे. दोनों को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते थे. हालांकि दोनों ने उस वक्त सभी को हैरान कर दिया, जब उनकी तलाक की खबरें सामने आई. उन्होंने अपनी लगभग चार साल लंबी शादी को खत्म कर दिया. हालांकि आज तक दोनों में किसी ने इसपर बात नहीं की. अब सामंथा ने एक्स हसबेंड नागा को इंस्टाग्राम पर भी अनफॉलो कर दिया है.

सामंथा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें लिखा है, “कभी-कभी, सभी के लिए देखने के लिए भीतर की ताकत एक बड़ी ज्वलंत लौ नहीं होती है…कभी-कभी, यह केवल एक छोटी सी चिंगारी होती है, जो इतनी धीरे से फुसफुसाती है ‘चलते रहो, तुम्हें यह मिल गया.” सामंथा ने नागा के साथ इंस्टाग्राम पर सारी तस्वीरें भी डिलीट कर दी थीं. हालांकि नागा अब भी सामंथा को फॉलो करते हैं. वहीं सामंथा नागा के भाई अखिल अक्किनेनी को अभी भी फॉलो करती हैं.

https://www.instagram.com/p/Cab7bKPrLrt/

आपको बता दें कि बीते 2 अक्टूबर 2021 को सामंथा और नागा ने अपने तलाक की घोषणा करते हुए एक बयान साझा किया था. बयान में कहा गया है, “हमारे सभी शुभचिंतकों को. बहुत विचार-विमर्श और विचार के बाद चाई और मैंने अपने रास्ते पर चलने के लिए पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है. हम सौभाग्यशाली हैं कि एक दशक से अधिक की दोस्ती हमारे रिश्ते का मूल हिस्सा थी और हमें विश्वास है कि हमारे बीच हमेशा एक विशेष बंधन रहेगा. हम अपने प्रशंसकों, शुभचिंतकों और मीडिया से अनुरोध करते हैं कि इस कठिन समय में हमारा समर्थन करें और हमें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक गोपनीयता प्रदान करें. आपके समर्थन के लिए धन्यवाद.”

https://www.instagram.com/p/BvV6jfaB43y/

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने जनवरी 2017 में हैदराबाद में एक समारोह में सगाई की थी. जिसके बाद इस जोड़े ने 6 अक्टूबर 2017 को गोवा में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार और फिर अगले दिन ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार शादी के बंधन में बंध गए.

वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा को हाल ही में अभिनेता अल्लू अर्जुन की पुष्पा: द राइज में देखा गया था. उन्होंने अल्लू अर्जुन के साथ एक गीत, ऊ अंतावा में अभिनय किया था. इस डांस में सामंथा काफी हसीन लग रही थी. अब एक्ट्रेस अभिनेता फिलिप जॉन द्वारा निर्देशित ‘द अरेंजमेंट ऑफ लव’ नामक फिल्म के साथ हॉलीवुड में काम करेंगी.

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola