ePaper

सामंथा प्रभु से फैन ने पूछा- किसी को तो डेट करो, एक्ट्रेस का जवाब देख आप भी कहेंगे ये इतनी क्यूट कैसे...

Updated at : 27 Mar 2023 5:34 PM (IST)
विज्ञापन
सामंथा प्रभु से फैन ने पूछा- किसी को तो डेट करो, एक्ट्रेस का जवाब देख आप भी कहेंगे ये इतनी क्यूट कैसे...

साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है. अब एक्ट्रेस से एक फैन ने पूछा कि वो किसी को डेट कर रही हैं क्या. इस सवाल का समांथा ने बहुत अलग अंदाज में जवाब दिया.

विज्ञापन

सामंथा रुथ प्रभु दक्षिण भारतीय सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हैं. उन्होंने महानती, सुपर डीलक्स, ईगा, पुष्पा जैसी फिल्मों से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. उनकी स्टार पावर को देखते हुए उनकी निजी जिंदगी भी खबरों में बनी रहती है. सामंथा रुथ प्रभु ने नागा चैतन्य से शादी की थी, लेकिन 2021 में दोनों सितारों ने अलग होने का फैसला किया. अब एक्ट्रेस सिंगल हैं और अपने काम पर फोकस कर रही हैं. अब हाल ही में, एक फैन ने उनसे किसी को डेट करने के लिए कहा. जिसके बाद एक्ट्रेस ने काफी अलग अंदाज में इसका जवाब दिया.

समांथा रुथ प्रभु ने फैन को दिया जवाब

दरअसल ट्विटर पर एक फैन ने सामंथा रुथ प्रभु का एक प्यारा वीडियो साझा किया और उल्लेख किया कि उन्हें वास्तव में किसी के साथ डेटिंग शुरू कर देनी चाहिए. इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, ‘तुम्हारी तरह मुझे कौन प्यार करेगा’. अहा कितना प्यारा. समांथा की इस प्रतिक्रिया ने फैंस का दिल जीत लिया. इससे पहले, जब शाकुंतलम अभिनेत्री अक्षय कुमार के साथ कॉफी विद करण में दिखाई दी थी, तो उनसे पूछा गया था कि क्या वह प्यार करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने इसका साफ जवाब ‘नहीं’ दिया था.

https://twitter.com/Samanthaprabhu2/status/1640033906597453826
समांथा की पर्सनल लाइफ

समांथा प्रभु इन-दिनों अपनी बीमारी का भी इलाज करवा रही हैं. इसके अलावा वह शायद नागा से अलग होकर भी प्यार के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं. एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर भी बिजी है. अक्टूबर 2022 में सामंथा रुथ प्रभु को मायोसिटिस का पता चला था. यह एक ऑटोइम्यून स्थिति है. फिल्मों की बात करें तो समांथा रुथ प्रभु जल्द ही शाकुंतलम में नजर आएंगी. यह फिल्म 14 अप्रैल, 2023 को रिलीज होगी. ट्रेलर ने सामंथा रुथ प्रभु के शकुंतला के रूप में पहले ही फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया है. इसके बाद, उसके पास कुशी है, जिसमें मुख्य भूमिका में विजय देवरकोंडा भी हैं. अभिनेत्री को सिटाडेल के रीमेक में भी देखा जाएगा.

https://www.instagram.com/p/CdptfGxrhVG/
Also Read: Ram Charan Net Worth: एयरलाइन कंपनी के मालिक हैं रामचरण, एक फिल्म के लिए इतना करते हैं चार्ज,जानें कुल संपत्ति

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola