ePaper

Bigg Boss 14: सलमान खान 3 दिन पहले करेंगे प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग, इस दिन शुरू होगा शो, जानें लेटेस्‍ट अपडेट

Updated at : 10 Sep 2020 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 14: सलमान खान 3 दिन पहले करेंगे प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग, इस दिन शुरू होगा शो, जानें लेटेस्‍ट अपडेट

salman khan shoot the premiere episode of bigg boss 14 on 1 october know contestant list know latest update bud: सलमान खान के शो बिग बॉस 14 का फैंस से इंतजार कर रहे हैं. शो जल्‍द ही टीवी पर इंट्री के लिए तैयार है. इस बीच खबरें हैं कि सलमान 1 अक्टूबर को शो का प्रीमियर एपिसोड शूट करेंगे. बताया जा रहा है कि कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 4 अक्टूबर से ऑनएयर होगा.

विज्ञापन

Bigg Boss 14: सलमान खान के शो बिग बॉस 14 का फैंस से इंतजार कर रहे हैं. शो जल्‍द ही टीवी पर इंट्री के लिए तैयार है. इस बीच खबरें हैं कि सलमान 1 अक्टूबर को शो का प्रीमियर एपिसोड शूट करेंगे. बताया जा रहा है कि कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 4 अक्टूबर से ऑनएयर होगा. इसी दिन से सभी कंटेस्‍टेंट घर में बंद हो जायेंगे.

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान 1 अक्टूबर को शो का प्रीमियर एपिसोड शूट करेंगे. दरअसल ‘भारत’ एक्‍टर अपनी आनेवाली फिल्‍म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई की शूटिंग शुरू करनेवाले हैं. आमतौर पर, प्रीमियर एपिसोड शो के शुरू होने से एक दिन पहले शूट किया जाता है ताकि प्रतियोगियों की पहचान छुपाकर रखी जा सके. रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान इस बार मुंबई के फिल्म सिटी में बिना लाइव ऑडियंस के शूट करेंगे.

वेबसाइट के अनुसार,’ सलमान बिग बॉस के बाद मुंबई के महबूब स्टूडियो में 10-12 दिनों तक राधे की शूटिंग करेंगे. इस शूट में सलमान और फिल्‍म की लीड एक्‍ट्रेस दिशा पटानी के साथ एक गाना भी शामिल है. फिल्‍म में रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी सहायक भूमिका हैं. सलमान अपनी राधे टीम के साथ लगातार संपर्क में हैं. सूत्रों के अनुसार, वे निर्देशक प्रभुदेवा के अपने गृहनगर से लौटने का इंतजार कर रहे हैं.”

Also Read: Bigg Boss 14: जैस्मिन भसीन के अलावा इन 6 सेलेब्‍स के नाम कंफर्म! पारस की वजह से चर्चा में थीं ये हसीना, जानें लेटेस्‍ट अपडेट

आपको बता दें कि बिग बॉस 14 में भी कोरोना वायरस के कारण ले जा रही सावधानियों को भी बरता जाएगा. इस वर्ष सोलिब्रिटिज को घर में प्रवेश करने से पहले कोविड टेस्ट करवाना होगा। जैसा कि पहले रिपोर्ट में बताया गया था, उन्हें पूरे मुंबई के विभिन्न होटलों में कोरेंटाइन किया जाएगा. सुपरस्टार सलमान खान द्वारा बिग बॉग को होस्ट किया जाता है. पिछले सीजन को काफी पसंद किया गया था, और इसने पिछले कई सालों के रिकार्ड को तोड़ दिया था.

इस शो के लिए कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आये हैं, जिनमें जैस्मिन भसीन, निशिकांत सिंह मल्‍कानी, नेहा मेहता, एजाज खान, पवित्र पुनिया, नैना सिंह और कुमार जानू का नाम कंफर्म माना जा रहा है. इसके अलावा बिग बॉस में पिछले कुछ सालों से भोजपुरी फिल्मों के सितारे लगातार हिस्सा बनते आ रहे हैं. रवि किशन,मनोज तिवारी,निरहुआ,खेसारी लाल,संभावना सेठ,मोनालिसा जैसे नाम इसका उदाहरण रहे हैं. इस बार बिग बॉस 14 में भोजपुरी सेसेंशन आम्रपाली दुबे का नाम सामने आ रहा है.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola