सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी के बाद मदद को आगे आये सलमान खान,कॉमेडियन के लिए भेजी पर्सनल डॉक्टरों की टीम

एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर इन दिनों अपनी सेहत की वजह से सुर्खियों में है. हाल ही में उनकी हार्ट की सर्जरी हुई है और वो कोरोना से भी संक्रमित हो गये थे.
एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर इन दिनों अपनी सेहत की वजह से सुर्खियों में है. हाल ही में उनकी हार्ट की सर्जरी हुई है और वो कोरोना से भी संक्रमित हो गये थे. कुछ दिन पहले उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी. अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने डॉक्टरों की अपनी एक टीम को उनपर नजर रखने के लिए कहा है. सलमान और सुनील ने एकसाथ फिल्म भारत में काम किया था और बताया जाता है कि दोनों अच्छे दोस्त हैं.
टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से एक सूत्र के मुताबिक, ‘सलमान सुनील ग्रोवर के काफी करीब हैं. अस्पताल में रहने के दौरान उन्होंने कॉमेडियन के स्वास्थ्य पर कड़ी नज़र रखी. सलमान ने बीइंग ह्यूमन के साथ काम करने वाले डॉक्टरों की अपनी टीम से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनकी सेहत पर बारीकी से नजर रखें. सलमान की टीम ने सुनील की हार्ट सर्जरी पर भी नजर रखी थी.
सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी 27 जनवरी को मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में हुई थी. हालाँकि, समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार 2 फरवरी, 2022 को इसकी सूचना सामने आई. इससे पहले, अस्पताल का प्रतिनिधित्व कर रहे डॉ संतोष कुमार डोरा ने न्यूज 19 को जानकारी दी थी कि सुनील को जब सर्जरी के लिए एडमिट कराया गया था तब वो कोरोना संक्रमित भी थे.
सुनील ग्रोवर आखिरी बार वेब सीरीज सनफ्लावर में नजर आए थे. वह कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और द कपिल शर्मा शो में अपने कॉमेडी स्टंट के लिए लोकप्रिय हैं. टीवी पर उनका आखिरी शो गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान था. उनके फेमस किरदार डॉ मशहूर गुलाटी और गुत्थी आज भी फैंस के फेवरेट हैं.
Also Read: ‘Laal Singh Chaddha’ में इस वजह से गाने के लिए तैयार हुए सोनू निगम, सिंगर ने खुद किया खुलासा
सुनील ग्रोवर कई बॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं. वो सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म भारत में नजर आ चुके हैं. सुनील ग्रोवर ने विशाल भारद्वाज की कॉमेडी ड्रामा पटाखा में भी अभिनय किया था जिसमें उनकी को-स्टार सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान थीं. आमिर खान की 2008 की सुपरहिट फिल्म गजनी, अक्षय कुमार की गब्बर इज बैक और द लीजेंड ऑफ भगत सिंह में भी उनकी छोटी भूमिका थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




