Saba Ibrahim के भाई-बहन रिजा-रेहान का हुआ एक्सीडेंट, स्कूटी ने मारी टक्कर, जानें कैसी है अब बच्चों की हालत

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता शोएब इब्राहिम ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में बताया कि रिजा और रेहान का एक्सीडेंट हो गया है. दोनों बच्चे जब स्कूल से आ रहे थे तो उन्हें स्कूटी ने जोरदार टक्कर मार दी. घर के लोग इस हादसे से काफी परेशान है.
सीरियल ससुराल सिमर का फेम दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम टीवी जगत के चर्चित नाम है. दोनों की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब है. अब जल्द ही इब्राहिम फैमिली में बड़ी खुशखबरी आने वाली है, जी हां दीपिका कक्कड़ प्रग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली है. हालांकि इससे पहले उनके घर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जी हां रिजा और रेहान का एक्सीडेंट हो गया. दोनों बच्चों को बहुत चोट आई है.
दरअसल शोएब इब्राहिम ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में बताया कि रिजा और रेहान स्कूल से आ रहे थे, तभी नशे में धुत्त ने व्यक्ति स्कूटी से आया और दोनों बच्चों को टक्कर मार दी. रिजा को सर में ज्यादा चोट आई है, वहीं रेहान के दोनों घूटने बुरी तरह छिल गए हैं. शोएब ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि दोनों बच्चे बिल्कुल ठीक है, बस चोट है, ठीक हो जाएंगे. शोएब और दीपिका ने दोनों बच्चों की जमकर तारीफ भी की. कपल ने बोला, ये बच्चें काफी बड़े हो गए हैं…रेहान को चोट लगी थी, लेकिन उसे ये चिंता थी कि रिजा ठीक है या नहीं. बच्चे बहुत समझदार है.
दरअसल, दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम मुंबई में अपनी फैमिली के साथ रहते हैं. अगर कपल की लव स्टोरी के बारे में बात करें तो वो काफी खास है. दोनों की मुलाकात ससुराल सिमर का के सेट पर हुई और फिर उनमें दोस्ती हो गई. जिसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. कपल ने एक-दूसरे को 3 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और 22 फरवरी 2018 को उन्होंने शादी कर लिया. शादी के लिए एक्ट्रेस ने इस्लाम धर्म अपनाया था. अब एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली है.
Also Read: Bholaa में दीपक डोबरियाल को विलेन चुनने पर अजय देवगन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पूरी टीम ने कमजोर…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










