Bholaa में दीपक डोबरियाल को विलेन चुनने पर अजय देवगन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पूरी टीम ने कमजोर...
Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Apr 2023 9:44 PM
The Kapil Sharma Show: अजय देवगन, तब्बू और दीपक डोबरियाल अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म भोला का प्रमोशन करने के लिए द कपिल शर्मा शो में आए. यहां अजय ने बताया कि दीपल डोबरियाल को विलेन क्यों चुना.
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. हाल ही में उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म भोला रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से भरपूर प्यार मिला. ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. हाल ही में एक्टर अपनी पूरी टीम के साथ ‘द कपिल शर्मा शो’ में दिखाई दिये. यहां उन्होंने होस्ट कपिल संग जमकर मजाक मस्ती की.
होस्ट कपिल शर्मा फिल्म आरआरआर के ऑस्कर विजेता गीत “नाटु नाटु” के बारे में बात कर रहे थे, जिसमें अजय का कैमियो था. कपिल ने अजय की वीएफएक्स टीम से एक मजेदार सवाल किया, और पूछा, “अगर हम अजय सर को नचाना चाहते हैं, तो क्या वीएफएक्स काम आ सकता है या वीएफएक्स भी छोड़ देगा?” जिसके बाद टीम ने आश्वासन दिया कि यह किया जा सकता है, जिसपर अजय ने तुरंत कहा, “उसमें वीएफएक्स भी काम नहीं आएगा.” अभिनेता की प्रतिक्रिया सुनकर दर्शक और उनके भोला सह-कलाकार जोर-जोर से हंसने लगे.
अजय ने हाल ही में रिलीज हुई एक्शन फिल्म भोला में विलेन के रूप में दीपक डोबरियाल को कास्ट करने की भी बात कही. उन्होंने कहा, “जब मैंने दीपक को कास्ट करने के बारे में सोचा, तो मेरी पूरी टीम ने कहा कि वह थोड़ा कमजोर दिखेंगे, एक्शन करेंगे और वह सब करेंगे. इसलिए, मैंने उनसे कहा कि जब एक अभिनेता प्रदर्शन करता है, तो बात यहां से (माथे पर इशारा) शुरू होती है और यहां खत्म होती है और दीपक के पास यह है, और वह किसी भी चीज में बदल सकता है.
Also Read: किसी दिन जज बनकर इस मंच पर जरूर लौटूंगा… Indian Idol 13 Winner ऋषि सिंह को इस सिंगर से मिलने की है ख्वाहिश
एक अन्य सेगमेंट में कपिल ने अजय से पूछा, ‘आप इतने सालों से इस इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं, हमने कभी उनके बारे में कोई विवाद नहीं सुना. क्या आप निर्दोष हैं या आप पकड़े नहीं जा रहे हैं?” इसपर अजय ने जवाब दिया, “जो कुछ भी मैं जानता हूं, मैंने आपसे सीखा है.” बता दें कि भोला बतौर निर्देशक अजय की चौथी फिल्म है. उन्होंने पहले 2008 की फिल्म यू मी और हम, उसके बाद 2016 की फिल्म शिवाय और फिर 2022 की फिल्म रनवे 34 का निर्देशन किया है. तमिल हिट कैथी की रीमेक भोला ने रिलीज के दो दिनों में 18 करोड़ रुपये कमाए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










