दीपिका कक्कड़ की ननद Saba Ibrahim की हुई शादी, निकाह की पहली तस्वीर आई सामने, सनी संग जमकर दिए पोज

दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम और सनी ने हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया है. दोनों की निकाह की तसवीरें सामने आई हैं, जिसमें उनकी जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है.
दीपिका कक्कड़ की ननद Saba Ibrahim की हुई शादी, निकाह की पहली तस्वीर आई सामने, सनी संग जमकर दिए पोज
Ashish Lata
दीपिका कक्कड़ की ननद और शोएम इब्राहिम की लाडली बहन सबा आखिरकार सनी की दुल्हन बन गई है. दोनों ने हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया है.
Saba Ki Shaadi | Instagram
अब कपल के निकाह की तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. तसवीरों में सबा बला सी खूबसूरत लग रही है.
Saba Ki Shaadi | Instagram
सबा ने अपने निकाह की रस्मों के लिए एक बड़ा सा घूंघट लिया हुआ है. वहीं उनकी भाभी दीपिका हर रस्म में उनके साथ खड़ी दिखाई दे रही है.
Saba Ki Shaadi | Instagram
सबा के ब्राइडल आउटफिट की बात करें तो उन्होंने गोल्डन कलर का खूबसूरत सा लहंगा पहना हुआ है. जिसके साथ उन्होंने रेड कलर का दुपट्टा ले रखा है. ड्रेस के साथ उन्होंने मैंचिग ज्वेलरी को पहना हुआ है.
Saba Ki Shaadi | Instagram
सबा के चेहरे पर दुल्हन सी निखार और सनी के साथ हो रही शादी की खुशी साफतौर पर देखी जा सकती है. सबा ने सनी के साथ भी कपल वाले पोज दिए.
Saba Ki Shaadi | Instagram
एक तसवीर में सबा को अपने निकाहनामे पर दस्तखत करते देखा जा सकता है. बता दें कि सबा और सनी काफी सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे है. दोनों ने काफी सब्र के बाद अपनी शादी के लिए घरवालों को मनाया.
Saba Ki Shaadi | Instagram
सबा इब्राहिम की शादी मौदहा में काफी धूमधाम के साथ हुई. उनकी शादी की सारी जिम्मेदारी दीपिका ने ले रखी थी. उनकी प्री-वेडिंग फंक्शन की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे. शोएब ने भी अपनी बहन को स्पेशल फील करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.
Saba Ki Shaadi | Instagram
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










