ePaper

आर्थिक तंगी से गुजर रहे 'साथ निभाना साथिया' के एक्टर करण खंडेलवाल, बोले- घर वापस जाने के लिए मजबूर...

Updated at : 28 Jun 2020 3:04 PM (IST)
विज्ञापन
आर्थिक तंगी से गुजर रहे 'साथ निभाना साथिया' के एक्टर करण खंडेलवाल, बोले- घर वापस जाने के लिए मजबूर...

tv actor karan khandelwal faces financial crisis- हाल ही टीवी अभिनेता और एंकर शार्दुल पंडित आर्थिक तंगी, डिप्रेशन और काम ना मिलने के कारण अपने घर लौट गए. अब खबर आ रही है कि एक और टीवी एक्टर ने मुंबई को अलविदा कह दिया है. 'साथ निभाना साथिया' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर करण खंडेलवाल (Karan Khandelwal) ने मुंबई को बाय-बाय कह दिया. एक्टर काम न मिलने के कारण आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे. इस वजह से करण अपने छोड़कर अपने घर लौट गए हैं.

विज्ञापन

tv actor karan khandelwal faces financial crisis- हाल ही टीवी अभिनेता और एंकर शार्दुल पंडित आर्थिक तंगी, डिप्रेशन और काम ना मिलने के कारण अपने घर लौट गए. अब खबर आ रही है कि एक और टीवी एक्टर ने मुंबई को अलविदा कह दिया है. ‘साथ निभाना साथिया’ जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर करण खंडेलवाल (Karan Khandelwal) ने मुंबई को बाय-बाय कह दिया. एक्टर काम न मिलने के कारण आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे. इस वजह से करण अपने घर लौट गए हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने मुंबई में आ रही दिक्कतों के बारे में बात की. उन्होंने बताया, ‘मुंबई देश के प्रमुख प्रभावित शहरों में से एक है. मेरे क्षेत्र के आसपास COVID-19 मामलों में उछाल आ गया था. मैं अपने लिए भोजन और अन्य आवश्यकताओं की व्यवस्था भी नहीं कर सकता था. साथ ही, अन्य खर्चों को पूरा करना भी मुश्किल हो रहा था.’

करण ने आगे कहा, ‘मैं कई सालों से मुंबई में रह रहा था, लेकिन मौजूदा स्थिति ने मुझे शहर छोड़ने और अपने होमटाउन में वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया. मैंने घर पहुंचने के लिए अपनी कार को लगभग 1,400 किलोमीटर तक चलाया.

Also Read: आर्थिक तंगी और डिप्रेशन से परेशान होकर इस टीवी एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, कहा- अब कोई ऑप्शन…

उन्होंने कहा, ‘मेरी फैमिली मेरी आर्थिक मदद कर रही था. लॉकडाउन से पहले मैंने एक वेब शो की शूटिंग की थी और उन्होंने तुरंत ही मेरे पेमेंट भी क्लियर कर दी थी. इससे मुझे काफी मदद मिली. लेकिन अन्य कई प्रॉजेक्ट जो मैंने किए उनके पैसे अटके पड़े हैं. अगर मैं अभी कोई नया शो जॉइन भी करता हूं तो मुझे कुछ महीनों तक उसके भी पैसे नहीं मिलेंगे. तो इसलिए घर लौटना सबसे बेहतर ऑप्शन था.’

इससे पहले अभिनेता और एंकर शार्दुल पंडित ने भी मुंबई को बाय-बाय कह दिया था. शार्दुल अपने घर इंदौर वापस लौट गए हैं. उन्होंने ये फैसला आर्थिक तंगी, डिप्रेशन और काम ना मिलने के कारण लिया है. शार्दुल ने ये भी कहा कि वह एक्टिंग नहीं छोड़ना चाहते पर अब उनके पास कोई ऑप्शन नहीं बचा है. मैंने इस उम्मीद के साथ मुंबई छोड़ दिया है कि किसी न किसी ने कहीं न कहीं मेरा काम देखा होगा और जानता होगा कि मैं कितना मेहनती एक्टर हूं और वह जरूर कॉल करेगा. बस इस उम्मीद के साथ छोड़ दिया है मुंबई.’

बता दें कि अभिनेता शार्दुल पंडित सोशियो-थ्रिलर टीवी शो ‘कुलदीपक’ में एक गुजराती चरित्र के रूप में नजर आए थे. इस शो में शार्दुल की जोड़ी कीर्ति नागपुरे के साथ बनाई गई थी. शार्दुल ‘कितनी मोहब्बतें हैं 2’ और ‘मे आई कम इन मैडम?’ में अपनी भूमिका के लिए भी जाने जाते हैं.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola