बारिश में शहनाज गिल का हाथ थामे रोमांस करते नजर आए सिद्धार्थ शुक्ला, तसवीर वायरल

Sidharth Shukla और शहनाज गिल की एक तसवीर स्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इस तसवीर में दोनों बारिश में भीगते नजर आ रहे हैं.
मुंबई: बिग बॉस 13 की पॉपुलर जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की एक तसवीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इस तसवीर में दोनों बारिश में भीगते नजर आ रहे हैं और दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री दिख रही है. फैंस इस तसवीर को जमकर लाइक और शेयर कर रहे है.
दरअसल, सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की यह तसवीर एक म्यूजिक वीडियो की है. इसमें दोनों आमने-सामने खड़े है और पानी में भीग रहे है. शहनाज और सिद्धार्थ ने एक दूसरे का हाथ पकड़ रखा हुआ है. तसवीर में शहनाज पीले रंग की सलवार कमीज पहने हुए हैं और सिद्धार्थ ने रेड कलर की टीशर्ट और ब्लैक जैकेट पहन रखी है.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में बताया गया है कि शहनाज और सिद्धार्थ 15 मार्च को सुबह 7 बजे तक बारिश में शूट करते रहे. शूटिंग मड आइलैंड में चल रही थी. इस म्यूजिक विडियो को कौशल जोशी ने प्रड्यूस किया है, जबकि दर्शन रावल ने गाया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




