पहले अपनी रिश्तों की सच्चाई साफ करो... अनुराग डोभाल के चीटिंग आरोपों पर भड़कीं रितिका, लगाया ये गंभीर आरोप

Updated:
विज्ञापन

रितिका चौहान और अनुराग डोभाल, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रितिका चौहान ने पति अनुराग डोभाल पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अभिषेक के फ्लैट जाने की बात अनुराग को पहले से पता थी और उनके बीच सिर्फ दोस्ती और पारिवारिक रिश्ता है.

विज्ञापन

रितिका चौहान ने पति यूट्यूबर यूके 07 राइडर यानी अनुराग डोभाल की ओर से लगाए गए बेवफाई के आरोपों पर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा कि वो जो भी बोल रहा है, सबकुछ झूठ है. उन्होंने यूट्यूब चैनल पर स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, "जब मैं चंडीगढ़ गई थी, तब तुम 'रंगरेजा' की शूटिंग में व्यस्त थे. तुम्हें पहले से पता था कि मैं अभिषेक के फ्लैट जा रही हूं. तुम अच्छी तरह जानते हो कि अभिषेक मेरा बेहद करीबी दोस्त है. तुम खुद उससे मिल चुके हो."

विज्ञापन

अफेयर के आरोपों पर बोली अनुराग डोभाल की वाइफ

अफेयर के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए रितिका ने कहा, "अब उसी बात को तुम अफेयर का नाम दे रहे हो. अगर सच में ऐसा कुछ होता, तो क्या मैं तुम्हारे सिक्योरिटी स्टाफ के साथ वहां जाती? अगर मेरी नीयत गलत होती, तो क्या मैं अपने दोनों भाइयों को साथ लेकर जाती?"

रितिका ने अनुराग पर लगाया ये आरोप

उन्होंने अनुराग पर पूरी कहानी को अपने पक्ष में मोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा, "खुद को सही साबित करने के लिए तुम किस हद तक जा सकते हो, मैंने कभी सोचा भी नहीं था. फरवरी 2024 में जब तुम 'रंगरेजा' की शूटिंग कर रहे थे और दुबई गए हुए थे, उसी दौरान मेरा पहला सोशल मीडिया अकाउंट हटवाया गया. उस वक्त मुझे नहीं पता था कि इसके पीछे तुम थे, इसलिए मैं अपना अकाउंट वापस पाने की कोशिश कर रही थी."

रितिका बोली- मेरे पास है सारे सबूत

रितिका ने दावा किया कि उनके पास आरोपों को गलत साबित करने के लिए सबूत भी हैं. उन्होंने कहा, "जिस व्यक्ति ने मेरा अकाउंट डीएक्टिवेट किया था, उसकी रिकॉर्डिंग भी मेरे पास है. इसके अलावा मेरे पास अभिषेक की चैट्स हैं, जिनमें वह मेरी मां को रोका की बधाई दे रहा है और शादी की तैयारियों के बारे में पूछ रहा है."

अभिषेक को रितिका ने बताया भाई

अभिषेक के साथ अपने रिश्ते को लेकर उन्होंने साफ कहा, "'मामा' शब्द का मतलब परिवार होता है. मैंने उसके बर्थडे पोस्ट में भी उसे अपना 'भाई' लिखा था. उम्मीद है कि तुम्हें 'भाई' शब्द का मतलब समझ आता होगा." अनुराग पर निशाना साधते हुए रितिका ने आगे कहा, "तुम खुद ऐसे इंसान हो, जो सामने किसी को 'दीदी' कहते हो और बाद में उसी के साथ प्रपोजल वाले वीडियो बनाते हो."

अपनी प्रेग्नेंसी पर क्या बोली रितिका

अपनी प्रेग्नेंसी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "जब मैं पांच महीने की प्रेग्नेंट थी, तब मैंने केस वापस ले लिया था. इसके बावजूद बदला लेने के लिए तुमने मेरा दूसरा सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक करवा दिया." बयान के आखिर में रितिका ने सवाल उठाते हुए कहा, "आखिर तुम दुनिया को क्या दिखाना चाहते हो? दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपनी रिश्तों की सच्चाई साफ करो."

ये भी पढ़ें: UK07 Rider अनुराग डोभाल का दावा, पत्नी रितिका पर लगाए आरोप, बोले- बेटे से मिलने के लिए दिए ₹37 लाख


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola