Akriti Negi Breakup: ‘राइज एंड फॉल’ फेम आकृति नेगी का हुआ ब्रेकअप, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

Akriti Negi Breakup: ‘राइज एंड फॉल’ फेम आकृति नेगी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बॉयफ्रेंड अंशुमत से ब्रेकअप की पुष्टि की है. एक्ट्रेस ने बताया कि दोनों ने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला लिया है और फैंस से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है.
Akriti Negi Breakup: रियलिटी टीवी की पॉपुलर फेस आकृति नेगी की फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आई है. ‘राइज एंड फॉल’ में अपनी जर्नी और बॉयफ्रेंड अंशुमत के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में रहीं अक्रिति ने अब अपने रिश्ते खत्म होने का ऐलान किया है, जो उनके फैंस के लिए बड़ी निराशा है.
सोशल मीडिया पर ब्रेकअप की घोषणा
आकृति ने इस खबर की पुष्टि खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में की. उन्होंने लिखा, “अंशुमत और मैं अब साथ नहीं हैं. हमने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला लिया है. इस समय हम सब से बस इतना चाहते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए. हमें समझने के लिए धन्यवाद.” इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई.

कई फैंस ने दुख जताया, कुछ ने लिखा कि अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि यह कपल अलग हो गया. वहीं कुछ लोगों ने उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की बात कही और उनके लिए समर्थन जताया. सोशल मीडिया पर यह खबर देखते ही तरह-तरह के कमेंट्स आने लगे, लेकिन फैंस ने एकता और सम्मान के साथ उनकी निजी जिंदगी का आदर करने की अपील भी की.
वर्क फ्रंट और फैंस की पसंद
आकृति ने अपनी पहचान रोडीज और स्प्लिट्सविला जैसे पॉपुलर रियलिटी शोज से बनाई थी. इसके बाद ‘राइज एंड फॉल’ में उनकी जर्नी ने उन्हें और भी लोकप्रिय बना दिया. शो में उनके और अंशुमत के बॉन्ड को फैंस ने बेहद पसंद किया, और अंशुमत का खुला समर्थन भी दर्शकों को बहुत भाया.
यह भी पढ़ें: Shweta Tiwari ने फॉलो किया “जीरो सिविक सेंस” ट्रेंड, दोस्तों संग शेयर किया वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










