Rick yune Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं रिक युन, एम्पुरान में विलेन बनकर मचाई खलबली
L2: Empuraan Villain
L2: Empuraan Villain: पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म एल2: एम्पुरान में विलेन का रोल कौन निभा रहा है, यह नाम जानने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं. यह शख्स कोई और नहीं बल्कि रिक युन है. आइये जानते हैं उनकी नेटवर्थ.
L2: Empuraan Villain: पृथ्वीराज सुकुमारन की ओर से निर्देशित एल2: एम्पुरान 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. मोहनलाल स्टारर यह फिल्म ‘लूसिफर’ का सीक्वल है, जिसमें विवेक ओबेरॉय ने खलनायक की भूमिका निभाई थी. सीक्वल में विलेन की भूमिका में कौन सा एक्टर होगा, इसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही थी. अब नाम का खुलासा हो गया है. यह शख्स कोई और नहीं रिक युन है. आइये जानते हैं उनकी नेटवर्थ.
एल2: एम्पुरान के विलेन का जानें नेटवर्थ
रिक युन को एल2: एम्पुरान के विलेन के रूप में दिखाया गया है. इस फिल्म में वह एक चाइनीज ग्रुप शेन ट्रायड के लीडर है, जिसे मृत्यु की धुरी कहते है. टैडलर के रिपोर्ट्स के अनुसार, रिक युन की कुल संपत्ति 3 मिलियन डॉलर है. रिक युन एक कोरियाई-अमेरिकी एक्टर के साथ राइटर, निर्माता और मार्शल कलाकार है. उन्होंने 2001 में ‘द फास्ट एंड द फ्यूरियस’ में जॉनी ट्रान के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी. उसके बाद ‘डाई अन्दर डे’ में जाओ नामक किरदार से पहचान बनाई. उन्होंने कई फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाई है.
एल2: एम्पुरान का ट्विटर रिव्यू
एल2: एम्पुरान जैसे ही रिलीज हुई फैंस ने अलग-अलग तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा, “फैनबॉय पलों के साथ अच्छी गति वाली स्टाइलिश मनोरंजक फिल्म… कहानी में ड्रामा, राजनीति और जबरदस्त ट्विस्ट है, जो आपको अंत तक जोड़े रखेगा.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”मोहनलाल की धमाकेदार एंट्री कमाल की है…बेहतरीन सिनेमाई अनुभव था… मजा आ गया देखकर.” एक अन्य यूजर ने लिखा, हॉलीवुल स्टर का एक्शन सीन है… मजा आ गया.”
यह भी पढ़ें- Jaat: सलमान खान ने सनी देओल की फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सिकंदर के बाद जाट तो…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







