रश्मिका मंदाना के लिए कैसा होगा साल 2023, OTT प्लैटफॉर्म में मिलेगी बेशुमार कामयाबी

Published by : Ashish Lata Updated At : 25 Nov 2022 12:57 PM

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं. उनकी क्यूटनेस के लाखों फैंस है, जो उनकी हर एक अदा के दीवाने है. एक्ट्रेस ने सफलता की नई ऊंचाइयों को छू लिया है. ऐसे में आइये जानते है कि आने वाला साल उनके लिए कैसा होगा.

विज्ञापन

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी क्यूटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती है. पुष्पा की शानदार सफलता के बाद, रश्मिका मंदाना ने सफलता की नई ऊंचाइयों को छू लिया है. वह इन दिनों सभी की काफी पसंदीदा बन गई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने फिल्म गुडबाय से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. इस फिल्म को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. एक्ट्रेस विजय देवरकोंडा संग रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में बनी रहती है. आइये जानते है एक्ट्रेस के लिए आने वाला साल 2023 कैसा रहेगा.

रश्मिका मंदाना की राशि

रश्मिका मंदाना की राशि तुला है. डेक्कन हेराल्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, वह बहुत ही पॉजिटिव, व्यावहारिक और जमीन से जुड़ी इंसान हैं. हर इंसान को वह एक जैसा ट्रीट करती है. उनके लिए कोई बड़ा और कोई छोटा नहीं है. जैसा कि सेलिब्रिटी ज्योतिषी चिराग बेजान दारुवाला ने भविष्यवाणी की थी, रश्मिका मंदाना के लिए 2023 काफी अच्छा रहेगा, वह सफलता की हर बुलंदियों को छू लेंगी.

https://www.instagram.com/p/CkqN4tOq9UN/?hl=en
रश्मिका मंदाना को सबसे मेलजोल बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए

भविष्यवाणियों के अनुसार रश्मिका मंदाना को अधिक से अधिक लोगों से मेलजोल बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए फायदेमंद रहेगा. उन्हें और फिल्म और ओटीटी प्रोजेक्ट करनी चाहिए. इसमें उन्हें काफी सफलता मिलेगी. आर्थिक रूप से रश्मिका मंदाना के लिए साल 2023 अच्छा रहेगा. एक्ट्रेस ऐसी फिल्मे या फिर प्रॉजेक्ट करेंगी, जिसमें उन्हें काफी मुनाफा होगा. उनके लिए व्यावसायिक यात्राएं सफल रहेंगी.

https://www.instagram.com/p/Cj76P-0KQp6/?hl=en
Also Read: विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना ने कर ली शादी? वेडिंग फोटो देख फैंस हुए बेताब, जानिए क्या है सच्चाई
इन फिल्मों में दिखेंगी रश्मिका

रश्मिका की आने वाली फिल्मों में सिद्धार्थ मल्होत्रा​के साथ मिशन मजनू, रणबीर कपूर के साथ एनिमल और विजय के साथ वरिसु शामिल हैं. वह पुष्पा: द रूल में श्रीवल्ली के रूप में अपनी भूमिका को फिर से निभाएंगी, जो उनकी 2021 की हिट पुष्पा: द राइज की अगली सीक्वल है. फिल्म में अल्लू अर्जुन और फहद फासिल हैं. विजय की पिछली रिलीज लाइगर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. वह अब सामंथा रूथ प्रभु की सह-अभिनीत तेलुगु रोमांटिक ड्रामा कुशी का फिल्मांकन कर रहे हैं. फिल्म का निर्देशन शिव निर्वाण कर रहे हैं.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola