ePaper

अभिनेत्री रश्मि देसाई ने तसवीर शेयर कर बताया 'सच' का मतलब, फैंस बोले- ये कलयुग है मैडम...

Updated at : 13 Sep 2020 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
अभिनेत्री रश्मि देसाई ने तसवीर शेयर कर बताया 'सच' का मतलब, फैंस बोले- ये कलयुग है मैडम...

rashami desai shares beautiful photo in black outfit actress bold and stunning look viral on social media fans says this bud: टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई (Rashami Desai) लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं. नागिन एक्‍ट्रेस सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. अब उन्‍होंने एक तसवीर शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है. इस तसवीर में रश्मि देसाई अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं. वह ब्‍लैक कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत और बोल्‍ड नजर आ रही है.

विज्ञापन

Rashami Desai Photo: टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई (Rashami Desai) लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं. नागिन एक्‍ट्रेस सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. अब उन्‍होंने एक तसवीर शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है. इस तसवीर में रश्मि देसाई अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं. वह ब्‍लैक कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत और बोल्‍ड नजर आ रही है. उनका पोज देना फैंस को इंप्रेस कर रहा है.

उन्‍होंने ओपन हेयर और हाई हिल्‍स से अपने लुक को कंप्‍लीट किया है. रश्मि देसाई ब्‍लैक आउटफिट में बेहद स्‍टाइलिश और बिंदास नजर आ रही हैं. इस तसवीर को शेयर करते हुए रश्मि देसाई ने कैप्‍शन में लिखा,’ सच्चा होने के लिए अच्छा करना.’ उनका लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. इस तसवीर पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनके कैप्‍शन का जवाब दे रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CFFLtBqA4yr/

एक यूजर ने लिखा,’ ये कलयुग है मैडम, यहां कुछ भी अच्‍छा और सच्‍चा नहीं है.’ एक और यूजर ने लिखा,’ सच हमेशा खूबसूरत होता है.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप इस लुक से मेरा दिल चुरा रही है…आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं.’ एक यूजर ने लिखा,’ क्‍या आप अपनी खूबसूरती का राज बता सकती है. एक और यूजर ने लिखा,’ अपनी अदाओं से मार ही डालेगी ये लड़की.’ एक यूजर ने लिखा,’ हम आपके कत्‍थक डांस के वीडियो का इंतजार कर रहे हैं.’

Also Read: हिना खान ने व्‍हाइट गाउन में शेयर किया ये खूबसूरत VIDEO, ‘नागिन’ एक्‍ट्रेस को देख लोग कर रहे ऐसे कमेंट

रश्मि देसाई अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने डांस को लेकर भी जानी जाती हैं. अकसर अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती हैं. अब रश्मि देसाई ने अपना एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में रश्मि ब्लैक ड्रेस में स्टेज पर अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के सुपरहिट सॉन्‍ग ‘चुरा के दिल मेरा’ गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. डांस के साथ साथ उनके एक्‍सप्रेशंस भी कमाल के हैं.

रश्मि देसाई टीवी की जानीमानी एक्‍ट्रेस हैं. उन्‍होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्‍म ये लम्‍हें जुदाई के (2004) से की थी. अभिनेत्री ने टीवी की दुनिया में सीरियल ‘उतरन’ से एंट्री की थी जिसमें उनकी एक्टिंग को सराहा गया था. इसके बाद वह ‘दिल से दिल तक’ सीरियल में नजर आईं थी जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला संग उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया. रियेलिटी शो बिग बॉस में भी रश्मि देसाई ने प्रशंसकों का दिल जीता. उन्‍होंने नागिन 4 में अपने किरदार श्‍लाका के जरिए भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola