Ranveer Allahbadia Row: समय रैना ने यूट्यूब से हटाए India’s Got Latent के सभी वीडियो, कह दी ऐसी बात

Updated:
विज्ञापन
India Got Latent show

India Got Latent show

Ranveer Allahbadia Row: यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर इलाहाबादिया के विवादित बयान पर हंगामा जारी है. इस बीच कॉमेडियन समय रैना ने बताया कि उसने अपने सारे वीडियोज यूट्यूब चैनल से हटा दिए हैं.

विज्ञापन

Ranveer Allahbadia Row: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में अश्लील बयान को लेकर निशाने पर आए कॉमेडियन समय रैना ने वीडियो हटाने की बात अपने सोशल मीडिया पोस्ट से दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “जो कुछ भी हो रहा है, उसे संभालना मेरे लिए बहुत मुश्किल है. मैंने अपने चैनल से ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सभी वीडियो हटा दिए हैं. मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और उन्हें अच्छा समय देना था. मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो. धन्यवाद.”

Comedian-Samay-Raina
Comedian-samay-raina

अपूर्वा मुखीजा सहित चार के बयान दर्ज

मुंबई पुलिस ने बुधवार को यूट्यूब शो “इंडियाज गॉट लेटेंट” पर रणवीर इलाहाबादिया द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणी के संबंध में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अपूर्वा मुखीजा सहित चार लोगों के बयान दर्ज किए. हालांकि इलाहाबादिया का बयान दर्ज नहीं किया जा सका है. मुखीजा भी इस रियल्टी शो का हिस्सा थीं. महाराष्ट्र साइबर विभाग ने मंगलवार को शो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

एक्शन में एनसीडब्ल्यू

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को नोटिस जारी किया है. उन्हें 17 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया है. आयोग ने इलाहाबादिया, समय रैना, अपूर्व मखीजा, जसप्रीत सिंह और आशीष चंचलानी जैसे कंटेंट क्रिएटर द्वारा की गई अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियों को गंभीरता से लिया है. एनसीडब्ल्यू ने शो के निर्माता तुषार पुजारी और सौरभ बोथरा को भी नोटिस भेजा है.

यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: ‘ऐसे वीडियो देखने में भी शर्म आती है…’, रणवीर इलाहाबादिया पर गरजे राजपाल यादव

रणवीर इलाहाबादिया के बयान की हो रही आलोचना

माता-पिता और यौन संबंधों पर रणवीर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणियों की व्यापक पैमाने पर आलोचना हो रही है. कई लोगों ने उनके ‘पॉडकास्ट’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. इलाहाबादिया का ‘एक्स’ पर छह लाख से अधिक, इंस्टाग्राम पर 45 लाख से अधिक ‘फॉलोअर’ और यूट्यूब चैनल पर 1.05 करोड़ ‘सब्सक्राइबर’ हैं. व्यापक पैमाने पर आलोचना होने के बाद यूट्यूबर इलाहाबादिया ने माफी मांगी और कहा कि उन्हें कॉमेडी नहीं आती.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola