Ranveer Allahbadia: 'ऐसे वीडियो देखने में भी शर्म आती है…', रणवीर इलाहाबादिया पर गरजे राजपाल यादव

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 12 Feb 2025 7:48 PM

विज्ञापन

Rajpal Yadav and Ranveer Allahbadia

Ranveer Allahbadia: मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की विवादित और अश्लील टिप्पणी के बाद एक्टर राजपाल यादव ने नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा, 'सस्ती लोकप्रियता के चक्कर में हमारी युवा पीढ़ी को ये क्या हो गया है? ये कैसे लोग हैं, जो अपने मां-बाप को भी नहीं छोड़ते हैं.'

विज्ञापन

Ranveer Allahbadia: मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने हाल ही में स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के चर्चित शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ पर एक विवादित और अश्लील टिप्पणी की, जिसके बाद उनके खिलाफ चारों ओर विरोह हो रहा है. साथ ही उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई और लगातार सोशल मीडिया पर भी उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. इसी बीच एक्टर राजपाल यादव ने भी रणवीर इलाहाबादिया को फटकार लगाई है.

‘इनको काउंसलिंग की जरूरत…’

राजपाल यादव ने रणवीर इलाहाबादिया की विवादित और अश्लील टिप्पणी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘ऐसे वीडियो देखने में भी शर्म आती है. हम ऐसे देश में रहते हैं, जहां माता-पिता को सम्मान दिया जाता है, लेकिन सस्ती लोकप्रियता के चक्कर में हमारी युवा पीढ़ी को ये क्या हो गया है? ये कैसे लोग हैं, जो अपने मां-बाप को भी नहीं छोड़ते हैं. इनको काउंसलिंग की जरूरत है.’

‘कला को इतना घिनौना मत बनाइए….’

राजपाल यादव ने आगे कहा, ‘कला को इतना घिनौना मत बनाइए कि आप जैसे कुछ लोगों की वजह से ऑडियंस कला से ही नफरत करने लग जाए. संभालो अपने आपको, अपने माता-पिता का सम्मान करो. समाज की इज्जत करो. शर्म आती है, उन लोगों पर भी, जो इस तरह का कंटेंट देखते हैं और बनाते हैं.’

क्या है पूरा विवाद?

रणवीर इलाहाबादिया बीते दिनों स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेंटेट’ पहुंचे. इस शो में अलग-अलग फील्ड से गेस्ट बुलाए जाते हैं, जो कंटेस्टेंट को जज करते हैं. ऐसे में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया भी इस शो में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रीबेल किड उर्फ अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी के साथ शामिल हुए. इसी बीच एक कंटेस्टेंट के परिवार के खिलाफ इलाहाबादिया ने एक विवादित और अश्लील टिप्पणी की, जिसके बाद उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर बातें होने लगी. साथ ही पुलिस में शिकायत भी दर्ज की गई. यही नहीं मंगलवार को रणवीर इलाहाबादिया के घर पर मुंबई पुलिस की एक टीम भी पहुंची.

यह भी पढ़े: Ranveer Allahbadia Facts: विवादों के बीच जान लेनी चाहिए रणवीर इलाहाबादिया के जीवन से जुड़ी ये 10 बड़ी बातें

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola