Coronavirus Lockdown: लौटेंगे पुराने दिन, दूरदर्शन पर ‘रामायण’ का फिर से होगा टेलिकास्ट
Ramayana- जनता की मांग पर पौराणिक धारावाहिक रामायण (Ramayana) का दूरदर्शन शनिवार से एक बार फिर प्रसारण करेगा.
Ramayana will telecast again: जनता की मांग पर पौराणिक धारावाहिक रामायण (Ramayana) का दूरदर्शन शनिवार से एक बार फिर प्रसारण करेगा. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
सोशल मीडिया पर कई उपयोगकर्ताओं ने 21 दिन के देशव्यापी बंद के दौरान रामानंद सागर के निर्देशन में बनी रामायण और बी.आर चोपड़ा द्वारा निर्देशित ‘महाभारत के प्रसारण की मांग की थी. दो दिन पहले प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने कहा था कि वे इस पर काम कर रहे हैं.
शुक्रवार को जावड़ेकर ने इस संबंध में ट्वीट किया. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि जनता की मांग पर हम कल यानि शनिवार 28 मार्च से डीडी नेशनल पर ‘रामायण’ का प्रसारण करेंगे. एक कड़ी सुबह नौ बजे से 10 बजे और दूसरी रात नौ से 10 बजे प्रसारित होगी.’
जावड़ेकर ने अपने इस ट्वीट के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीआईबी इंडिया और डीडी नेशनल को टैग किया. प्रसार भारती के सीईओ ने एक के बाद एक ट्वीट कर जावड़ेकर और सागर परिवार का शुक्रिया अदा किया. शेखर ने कहा, ‘इस वक्त यह संभव कर पाने के लिए सर आपके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आपका शुक्रिया.” उन्होंने कहा, ‘डीडी अधिकारियों की कार्यनिष्ठ टीम ने इसे संभव करने के लिए कल पूरे दिन और रात काम किया, जबकि वे अपने घर और परिवारों से दूर रहे. पूरी टीम की तारीफ करनी चाहिए जिन्होंने महाकाव्य दे्खने की दर्शकों की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए युद्धस्तर पर काम किया.’
Happy to announce that on public demand, we are starting retelecast of 'Ramayana' from tomorrow, Saturday March 28 in DD National, One episode in morning 9 am to 10 am, another in the evening 9 pm to 10 pm.@narendramodi
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) March 27, 2020
@PIBIndia@DDNational
बता दें कि भगवान राम के जीवन पर आधारित “रामायण” का पहली बार दूरदर्शन पर 1987 में प्रसारण किया गया था और इसे बेहद लोकप्रियता मिली थी.
90s में ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ का जलवा ऐसा था कि गलियों से लेकर सड़कें तक सुनसान हो जाती थीं. रामायण के लीड किरदार यानी अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को तो लोग सचमुच ही भगवान राम और सीता का स्वरूप समझने लगे और आशीर्वाद लेने आते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










