Ram Setu vs Thank God BO Collection Day 1: पहले दिन अक्षय कुमार-अजय देवगन की फिल्म कर सकती है बंपर कमाई

अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’ और अजय देवगन की ‘थैंक गॉड’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर सकती है.
दो फिल्मों ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दी. जहां अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा स्टारर राम सेतु सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्राऔर रकुल प्रीत सिंह स्टारर थैंक गॉड से टक्कर मिल रही है. बॉलीवुड फिल्म पिछले कुछ महीनों से बॉक्स ऑफिस पर लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है, जिसके बाद इन दोनों फिल्मों पर सबकी नजर है. दिवाली की छुट्टियों को देखते हुए मेकर्स अपनी फिल्मों के लिए अच्छी ओपनिंग की उम्मीद कर रहे हैं.
ओरमैक्स मीडिया की ओर से शेयर किए गए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अनुसार, अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्राकी थैंक गॉड को पछाड़ देगा. एक्सपर्ट का मानना है कि राम सेतु अपने पहले दिन लगभग 17.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. वहीं थैंक गॉड 12.4 करोड़ रुपये एकत्रित कर सकती है. दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग को कथित तौर पर बहुत ही अच्छी प्रतिक्रिया मिली है.
अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस, नुसरत भरूचा स्टारर फिल्म ‘राम सेतु’ की एडवांस बुकिंग करीब 27.08 लाख है. ऐसे में अक्षय, अजय देवगन पर भारी पड़ते दिख रहे है. बता दें कि फिल्म के लिए खिलाड़ी कुमार ने 50 करोड़ रुपए की तगड़ी फीस ली है. वहीं, नुसरत ने 3 करोड़ लिए है तो जैकलीन को 4 करोड़ मिले है. राम सेतु अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित है. रिलीज से पहले दोनों फिल्मों को काफी विवादों का सामना करना पड़ा था.
Also Read: Ram Setu Movie Review: कमजोर है अक्षय कुमार की राम सेतु, यहां पढ़ें पूरा रिव्यू
यह पहली बार नहीं है जब अजय और अक्षय बॉक्स ऑफिस पर भिड़ रहे हैं. 2009 में, अजय देवगन की कॉमेडी ऑल द बेस्ट: फन बिगिन्स का अक्षय कुमार की एक्शन-एडवेंचर ब्लू के साथ टकराव हुआ, और 2010 में, गोलमाल 3 ने पूर्व अभिनीत एक्शन रिप्ले के साथ संघर्ष किया. इन दोनों बार सिंघम स्टार अपनी फिल्मों के साथ सूर्यवंशी स्टार से अधिक सफल होने के साथ विजयी हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










