ePaper

अजय देवगन की हीरोइन ने बिकिनी में शेयर की फोटो, बोल्डनेस ने बढ़ाया टेम्परेचर

Updated at : 12 Feb 2022 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
अजय देवगन की हीरोइन ने बिकिनी में शेयर की फोटो, बोल्डनेस ने बढ़ाया टेम्परेचर

रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटो पोस्ट की है. इसमें वो रेड बिकिनी में नजर आ रही है. उनकी तसवीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

विज्ञापन

Rakul Preet Singh bikini photo: एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) साउथ इंडस्ट्री के साथ- साथ बॉलीवुड में भी एक जाना- पहचाना नाम है. रकुल अपनी ग्लैमरस अदाओं और क्यूट चेहरे से फैंस का दिल जीत लेती है. एक्ट्रेस अलग- अलग आउटफिट में अपना जादू फैंस पर चलाती रहती है. इस बार बिकिनी लुक से उन्होंने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया.

रकुल प्रीत सिंह की बिकिनी फोटो

रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटो से फैंस को घायल कर दिया है. रेड बिकिनी में रकुल गजब की हॉट लग रही है. लाल रंग की बिकिनी में अपनी टोंड बॉडी को फ्लॉन्ट करते दिख रही है. साथ ही इसके एक्ट्रेस ने फ्लोरल केप के साथ पेयरअप किया है. ओपन हेयर और दिलकश अदा से वो सबको दीवाना बना रही है.

undefined

रकुल प्रीत सिंह का बोल्ड फोटोशूट

रकुल प्रीत सिंह का ये बोल्ड फोटोशूट उनके चाहने वालों को काफी पसन्द आने वाला है. इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने स्ट्रैपी हील्स के साथ कंप्लीट किया है. उनके आस- पास का बैकग्रांउड भी काफी खूबसूरत है. खूब सारे पेड़ और हरियाली दिख रही है. आप भी एक्ट्रेस की फोटो देखकर अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे.

Also Read: IPL 2022: चेहरे पर मुस्कान और गोद में बेबी, प्रीति जिंटा ने शेयर की खास फोटो, कहा- आईपीएल नीलामी में…

इस फोटो को लेकर हुई थी ट्रोल

कुछ समय पहले रकुल प्रीत सिंह ने अपनी एक ऐसी फोटो शेयर की थी, जिसे लेकर वो सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुई थी. एक्ट्रेस ने अपनी एक सेल्फी पोस्ट की थी, जिसपर फैंस ने कमेंट कर उनसे पूछा था कि क्या उन्होंने सर्जरी करा ली है. हालांकि वो फोटो में काफी खूबसूरत लग रही थी.

रकुल प्रीत सिंह की आने वाली फिल्में

फिल्मों की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह अबतक यार‍ियां, अय्यारी, दे दे प्यार दे, सरदार का ग्रैंडसन जैसी मूवीज में काम कर चुकी है. उनकी आने वाली फिल्में अटैक’, ‘रनअवे 34’, ‘डॉक्टर जी’, ‘थैंक गॉड’, ‘छतरीवाली’, ‘मिशन सिंड्रेला’, ‘इंडियन 2’ है. वहीं, कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने अभिनेता-निर्माता जैकी भगनानी संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola