ePaper

Raju Srivastava Love Story: पहली नजर में ही शिखा को दिल दे बैठे थे राजू श्रीवास्तव, ऐसी है लव स्टोरी

Updated at : 18 Aug 2022 11:54 PM (IST)
विज्ञापन
Raju Srivastava Love Story: पहली नजर में ही शिखा को दिल दे बैठे थे राजू श्रीवास्तव, ऐसी है लव स्टोरी

राजू श्रीवास्तव की पत्नी का नाम शिखा श्रीवास्तव है और उनकी लवस्टोरी बेहद खास है. दरअसल, राजू ने शिखा को पहली बार अपने भाई की शादी में देखा था. शिखा को देखते ही उन्हें उनसे प्यार हो गया था और तब उन्होंने शिखा से शादी करने को सोच लिया था.

विज्ञापन
undefined

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. वो वेंटिलेटर पर हैं. राजू को जिम में वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा था. कॉमेडियन के जल्द ठीक होने की प्रार्थना उनके चाहने वाले कर रहे हैं. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. इस बीच उनको लेकर अलग-अलग तरह की खबर चल रही है. हालांकि परिवार ने इसका खंडन किया है. लेकिन क्या आप उनका प्यार उनकी पत्नी के बारे में जानते हैं.

undefined

राजू श्रीवास्तव की पत्नी का नाम शिखा श्रीवास्तव है और उनकी लवस्टोरी बेहद खास है. दरअसल, राजू ने शिखा को पहली बार अपने भाई की शादी में देखा था. शिखा को देखते ही उन्हें उनसे प्यार हो गया था और तब उन्होंने शिखा से शादी करने को सोच लिया था. राजू को पता चला की शिखा उनकी भाभी के चाचा की बेटी है.

undefined

राजू श्रीवास्तव को पता चला कि शिखा इटावा में रहती है. इसके बाद उन्होंने शिखा का पटाने से पहले उनके भाई को पटाया. हर बार वो उनके भाईयों से मिलते, लेकिन शिखा से कुछ कह नहीं पाते. इस बीच वो साल 1982 में मुंबई आ गए अपनी किस्मत को अजमाने. वहां उन्होंने खूब मेहनत किया और अपना नाम बनाया.

undefined

बीच-बीच में राजू श्रीवास्तव, शिखा के घर खत भेजते रहते थे ये पता करने के लिए कि उसकी शादी तो कही और फिक्स तो नहीं हो गई. एक दिन राजू ने अपना रिश्ता उसके घर भिजवाया. जिसके बाद शिखा के भाई उनके मुंबई वाले घर को देखकर गए. उसके बाद दोनों की शादी तय हो गई.

undefined

बता दें कि राजू और शिखा की शादी साल 1993 में हुई. दोनों के दो बच्चे भी है, बेटे का नाम अंतरा श्रीवास्तव और बेटे का नाम आयुष्मान श्रीवास्तव है. राजू श्रीवास्तव 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद पहचान मिली. उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदानी अठन्नी खर्चा रुपैया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola