राजकुमार राव-नोरा फतेही का नया गाना ‘अच्छा सिला दिया’ हुआ रिलीज, इश्क की बाजी में किसकी होगी जीत? VIDEO

राजकुमार राव और नोरा फतेही का नया गाना ‘अच्छा सिला दिया’ रिलीज हो गया है. इस गाने को बी प्राक ने अपनी आवाज से सजाया है. गाना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यहां देखिए पूरा गाना.
Achha Sila Diya: राजकुमार राव और नोरा फतेही का नया गाना ‘अच्छा सिला दिया’ रिलीज हो गया है. ये सॉन्ग रीमेक है, जिसे बिल्कुल नया टच दिया गया है. टी- सीरीज ने ‘अच्छा सिला दिया’ को अपने यूट्यूब चैनल पर जारी किया है. इस गाने को बी प्राक ने अपनी आवाज से सजाया है. सॉन्ग के कंपोजर और लिरिक्स को जानी ने लिखा है. एक तरफ गाने में राजकुमार और नोरा के बीच दीवानगी वाला प्यार दिख रहा है. दूसरी तरफ इसमें धोखा भी दिख रहा है. नोरा अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर राजकुमार को धोखा देती है और उसे मारने की कोशिश करती है. राजकुमार के सामने नोरा का ये धोखा सामने आ जाता है. बता दें कि इस ओरिजिनल गाने को पाकिस्तानी सिंगर अत्ताउल्लाह ने गाया था. जिसके बाद इसे फिल्म ‘बेवफा सनम’ में लिया गया, जिसे सोनू निगम ने अपनी आवाज दी थी.
Rajkumar Rao and Nora Fatehi’s new song ‘Accha Sila Diya’ has been released. This song is a remake, which has been given a completely new touch. T-Series has released ‘Accha Sila Diya’ on its YouTube channel. B Praak has decorated this song with his voice. Jani has written the composer and lyrics of the song. On one side, the crazy love between Rajkumar and Nora is visible in the song. On the other hand, cheating is also visible in this. Please tell that this original song was sung by Pakistani singer Attaullah. After which it was taken in the film ‘Bewafa Sanam’, to which Sonu Nigam gave his voice.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए