Coolie Box Office Collection Day 1: रजनीकांत की 'कुली' पहले दिन ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप? वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 13 Aug 2025 3:57 PM
कुली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 14
Coolie Box Office Collection Day 1: रजनीकांत की फिल्म 'कुली' बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन तहलका मचाने को तैयार है.ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने हालिया इंटरव्यू में फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन का खुलासा किया है. जानें फिल्म की डे 1 परफॉर्मेंस.
Coolie Box Office Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कुली’ आखिरकार कल यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस एक्शन ड्रामा फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं. इस फिल्म के लिए दर्शक लंबे वक्त से आंखे बिछाए बैठे थे. ऐसे में अब जब इसे आने में एक दिन से भी कम वक्त रह गया है तो आइए ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला से जानते हैं कि फिल्म पहले दिन कितना का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली है.
कुली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने जूम के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि “कुली बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है. रजनीकांत की स्टार पावर, लोकेश कनगराज की हिट स्ट्रीक और पावरहाउस कलाकारों के साथ, यह सबसे अधिक प्रतीक्षित है. दिन 1? दुनिया भर में आश्चर्यजनक 150 करोड़ रु. दिन 2? एक और 100 करोड़ रुपये की कमाई. और असली ड्रामा? कुली बनाम वॉर 2 का मुकाबला. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में, यह सीधा 50-50 का विभाजन है क्योंकि जूनियर एनटीआर के वफादार प्रशंसक और रजनी भक्त समान रूप से जोर-जोर से जयकार कर रहे हैं. यह सिर्फ एक रिलीज नहीं है, यह एक त्यौहार है!”
रजनीकांत के लिए ऋतिक रोशन का इमोशनल नोट
कुली के साथ कल ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ भी आ रही है. अब इस बड़े क्लैश से ठीक पहले, ऋतिक रोशन ने रजनीकांत को बड़े पर्दे पर 50 साल पुरे करने को लेकर बधाई देते हुए लिखा, “एक अभिनेता के रूप में मैंने आपके साथ अपने पहले कदम रखे. रजनीकांत सर, आप मेरे पहले शिक्षकों में से एक थे, और आज भी एक प्रेरणा और आदर्श बने हुए हैं. पर्दे पर जादू के 50 साल पूरे करने पर बधाई!”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










