Laughter Chefs 2 में एलवीश के पार्टनर बनने पर रजत दलाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अपने भाई के साथ…
Rajat Dalal on being Elvish Yadav Partner Laughter Chefs 2
Laughter Chefs 2 में एल्विश यादव के दोस्त रजत दलाल की एंट्री बत्तौर गेस्ट और एलवीश के पार्टनर के तौर पर हो चुकी है. अब उन्होंने एलवीश के पार्टनर बनने पर बात की है. उनका कहना है कि वह अपने भाई (एलवीश) के साथ कोई भी कुकिंग वॉर जीत सकते हैं.
Laughter Chefs 2: टीवी का मजेदार कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ दर्शकों को खूब एंटरटेन रहा है. शो की लोकप्रियता को देखते हुए चैनल ने इसका टेलीकास्ट बढ़ा दिया है. पिछले दिनों इस शो में पहले सीजन के कंटेंस्टेंट्स ने दोबारा एंट्री ली, जिनमें रीम समीर, निया शर्मा, अली गोनी और करण कुंद्रा शामिल हैं. इनके अलावा इस शो में अंकिता लोखंडे, अली गोनी, रुबिना दिलैक, समर्थ जुरैल, एलवीश यादव और कृष्णा अभिषेक जैसे टीवी स्टार्स का नाम भी शामिल है. वहीं, अब इस लिस्ट में एक नया नाम जुड़ गया है, जो सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का हिस्सा भी रह चुके हैं. यह और कोई नहीं रजत दलाल हैं, जो शो में एल्विश यादव एक गेस्ट के रूप में एलवीश यादव के पार्टनर बनेंगे. ऐसे में अब उन्होंने राव साहब संग स्क्रीन साझा करने पर बात की है.
‘अपने भाई के साथ में किसी…’
रजत दलाल ने ‘लाफ्टर शेफ 2’ के सेट पर एलवीश यादव का पार्टनर बनने पर कहा, ‘मैं वो इंसान हूं, जो चाय बनाने को भी बड़ी कामयाबी मानता है. जब मेरे पास शो में आने का न्योता आया तो मुझे अटपटा लगा लेकिन एल्विश संग जोड़ी बनने वाली डील कर मैं हां कर दी. अपने भाई के साथ में किसी भी कुकिंग युद्ध को जीत सकता हूं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘शो में एक पल आप गैस को एडस्ट कर रहे होते हो फिर बाद में एक रियल शेफ से बनाई हुई डिश का रिव्यू मिलता है. मुझे भले ही खाना बनाने नहीं आता लेकिन मैं मुकाबला जीतने के लिए हमेशा तैयार हूं. लाफ्टर शेफ जो माहोल है वैसे मुझे कभी दूसरे शो में नहीं मिला.’
कृष्णा अभिषेक ने ली रजत की चुटकी
लाफ्टर शेफ 2 का पिछले दिनों रजत दलाल की एंट्री वाला एक प्रोमो सामने आया था, जिसमें भारती सिंह शो में रजत दलाल का स्वागत करते नजर आती हैं. रजत को देखते ही एलवीश बेहद खुश हो जाते हैं. वहीं, इसके बाद कृष्णा अभिषेक मजाकिया अंदाज में कहते हैं, ‘इनके वीडियोज में देखा होगा ये कहते हुए कि ‘मैं तुझे देख लूंगा…’ और आप इनको देख लीजिए कि ये कहां पर क्या कर रहे हैं!’ बता दें इस बीच रजत सिलबट्टे पर कुछ पीस रहे थे.
यह भी पढ़े: Anupama के सेट पर रुपाली गांगुली को आवारा कुत्ते ने काटा? अब वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








