Live Updates

Raj Kundra Case Update: कोर्ट ने राज कुंद्रा को 27 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रखने का दिया आदेश

Updated:
विज्ञापन

Raj Kundra case LIVE Updates : बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर मॉडल सागरिका शोना सुमन ने आरोप लगाते हुए कहा था कि उनसे न्यूड ऑडिशन की मांग की गई थी. जिसके लिए उन्होंने मना कर दिया था. अब इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है.

विज्ञापन

राज कुंद्रा के वकील का खुलासा

राज कुंद्रा के वकील सुभाष जाधव ने विशेष रूप से ईटाइम्स को सूचित किया है कि एक भी वीडियो ऐसा नहीं है जिसे अश्लील कहा जा सकता है. 4000 पेज का चार्जशीट दायर किया गया है लेकिन पुलिस वीडियो में किसी भी स्पष्ट यौन कृत्य को इंगित करने में सक्षम नहीं है, जो धारा 67 ए के तहत अवैधता का प्रदर्शन करती है. लागू की गई शेष धारा जमानती है.

बायकुला जेल से कोर्ट में पेशी के लिए रवाना हुए राज कुंद्रा

राज कुंद्रा बायकुला जेल से कोर्ट में पेशी के लिए रवाना हो चुके हैं. बता दें कि राज को 23 जुलाई तक पुलिस रिमांड में रखा गया था.

सागरिका शोना को मिल रही जान से मारने की धमकी

मॉडल सागरिका शोना सुमन ने एक इंटरव्यू में बताया कि, “मैं परेशान और उदास हूं क्योंकि मुझे अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से कॉल आ रहे हैं. वे मुझे धमकी दे रहे हैं. मुझे जान से मारने और रेप की धमकियां मिल रही हैं.

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी

शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद अपने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट किया है. पोस्ट में उन्होंने एक बुक की फोटो पोस्ट की है, जिसमें लिखा है, ‘मैं एक गहरी सांस लेती हूं, यह जानते हुए कि मैं जिंदा हूं और भाग्यशाली हूं. मैं पहले भी चुनौतियों का सामना कर चुकी हूं और मैं भविष्य में भी चुनौतियों का सामना करके बचूंगी. आज मुझे जिंदगी जीने के लिए कोई भी भटका नहीं सकता है.‘

Raj Kundra Case Update: कोर्ट ने राज कुंद्रा को 27 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रखने का दिया आदेश

फरवरी में ही होनी थी राज कुंद्रा की गिरफ्तारी

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फरवरी में ही कुंद्रा की गिरफ्तारी होनी थी, लेकिन तब उन्होंने क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को घूस देकर खुद को बचा लिया था. राज कुंद्रा दो साल से इस बिजनेस को चला रहे थे.

राज कुंद्रा की किताब आई सामने

पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा की किताब ‘हाउ नॉट टू मेक मनी’ फिर से सामने आई.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola