ePaper

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : 'टप्‍पू' नहीं इस किरदार के लिए राज ने दिया था ऑडिशन, खुद किया खुलासा

Updated at : 29 Apr 2020 4:59 PM (IST)
विज्ञापन
Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : 'टप्‍पू' नहीं इस किरदार के लिए राज ने दिया था ऑडिशन, खुद किया खुलासा

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actor Raj Anadkat aka Tapu: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) भारतीय दर्शकों का सबसे पसंदीदा सीरीयल बन गया है. टीआरपी चार्ट पर हमेशा बने रहना इसका सबूत है. शो के सभी किरदार अक्‍सर चर्चा में रहते हैं और टप्‍पू सेना ने भी लोगों का खूब दिल जीता है.

विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) भारतीय दर्शकों का सबसे पसंदीदा सीरीयल बन गया है. टीआरपी चार्ट पर हमेशा बने रहना इसका सबूत है. शो के सभी किरदार अक्‍सर चर्चा में रहते हैं और टप्‍पू सेना ने भी लोगों का खूब दिल जीता है. टप्‍पू का किरदार शुरू में भव्य गांधी (Bhavya Gandhi) ने निभाया था. लेकिन साल 2017 में राज अनादकट (Raj Anadkat) ने भव्‍य गांधी की जगह ली थी. अब राज अनादकट को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है.

दरअसल राज ने शुरू में इस शो में कैमियो रोल के लिए ऑडिशन दिया था, न कि टप्पू के किरदार के लिए. राज अनादकट ने हाल ही में कोईमोई को दिये एक इंटरव्‍यू में बताया कि, उनका परिवार शुरुआत से ही इस शो का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा है. उन्होंने खुलासा किया कि वह शो में एक कैमियो के लिए ऑडिशन के लिए शो के सेट पर गये थे.इस दौरान पहली बार उन्‍होंने दिशा वकानी (दयाबेन के किरदार के लिए मशहूर) सहित शो के अन्‍य कलाकारों को देखा था.

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, सेट पर राज शो के कलाकारों के पास नहीं गये और न ही तसवीरें खिंचवाई. एक प्रशंसक होने के नाते बेटे के ऐसे रवैये से उनकी मां निराश थीं. हालांकि राज ने उन्‍हें भरोसा दिलाया था कि ए‍क दिन वह उन्‍हें इस शो देखेंगी. उनकी कही हुई बात सच हुई और भव्‍य गांधी के शो को अलविदा कहने के बाद राज को टप्‍पू के किरदार के लिए फाइनल कर लिया गया.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : जब इस वजह से प्रोड्यूसर ने ‘पोपटलाल’ से कहा था- शो छोड़ दो…

दर्शकों ने भव्य गांधी के जाने के बाद राज को तुरंत अपना लिया. अच्छी बात यह है कि राज अनादकट ने इस किरदार को निभाते हुए यह जरा भी एहसास नहीं करवाया कि सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे भव्य गांधी को रिप्लेस कर आए हैं.

शो में भले ही राज सिंपल और उनमें बचपना नजर आता है, लेकिन असल जिंदगी में वह काफी स्टाइलिश हैं. राज का इंस्टाग्राम स्टाइलिश तस्वीरों से भरी पड़ी हैं.

पिछले दिनों शो में भिड़े मास्‍टर और माधवी की बेटी का किरदार निभानेवाली सोनू यानी निधि भानुशाली ने पिछले दिनों ही शो छोड़ दिया था. अब सोनू का किरदार अब पलक सिधवानी निभार रही हैं. लक सिधवानी एक नया चेहरा है. इससे पहले वे शॉर्ट फिल्‍म्स और एड कर चुकी हैं. सोनू के किरदार केलिए ऑडिशंस हुए, जिसके बाद पलक को चुन लिया गया.

विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola