ePaper

प्रेग्नेंसी की खबर पर पूनम पांडे ने कह डाली ये बात, कहा खबर में सच्चाई . . .

Updated at : 17 Nov 2020 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेग्नेंसी की खबर पर पूनम पांडे ने कह डाली ये बात, कहा खबर में सच्चाई . . .

विवादित अभिनेत्री पूनम पांडे के बारे में खबर आ रही थी कि जल्द ही वो गुड न्यूज दे सकती हैं. आपको बता दें पूनम ने 2 महीने पहले ही सैम बॉम्बे से शादी की है, इसके बाद पूनम की पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक कई विवाद चर्चा में रहे. आपको बता दें अभिनेत्री के डॉक्टर के हवाले से खबर आई थी कि वो माँ बनने वाली हैं. ये जानकारी सामने आई जानकारी के मुताबिक गोवा में रह रही पूनम 6 सप्ताह की गर्भवती हैं. इस खबर के बारे में पूनम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

प्रेग्नेंसी के सच के बारे में पूनम ने कहा ये बात

पूनम पांडे ने हाल ही में स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में प्रेग्नेंसी की खबरों को खारिज कर दिया. पूनम ने कहा कि- अगर इस बात में कोई सच्चाई होगी तो मैं खुद अपनी ओर से इस बात की घोषणा करूंगी.

पिछले दिनों पूनम को लिया गया था हिरासत में

अभिनेत्री पूनम पांडे पिछले दिनों गोवा के कानकोना में चपोली बांध स्थल पर अश्लील वीडियो शूट करवाने का आरोप लगा था. वीडियो की शूटिंग के दौरान पूनम पांडे के पास खड़े दो पुलिसकर्मियों को भी सस्‍पेंड कर दिया गया था. वहीं इस वीडियो को शूट करनेवाले एक अज्ञात शख्‍स को भी गिरफ्तार किया था. इस मामले में पूछताछ करने के लिए गोवा पुलिस ने पूनम पांडे को हिरासत में लिया था.

पति सैम बॉम्बे पर अभिनेत्री ने लगाए थे गंभीर आरोप

बता दें कि इससे पहले पूनम पांडे ने पहले अपने पति सैम बॉम्बे (Sam Bombay) पर मारपीट, शारीरिक उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाया था जिसके बाद सैम को हिरासत में ले लिया गया था. हालांकि इसके बाद उन्होंने कहा था कि उन दोनों के बीच सब कुछ सही है औऱ सैम ने उनसे माफी मांगी ली है.

लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने पर भी दर्ज हुआ था मामला

कुछ महीने पहले सैम और पूनम पर लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने के लिए मुंबई पुलिस ने चार्ज लगाया था. उनपर आरोप था कि वे दोनों लॉकडाउन में ड्राइव पर निकले थे. पुलिस ने पूनम पांडे की BMW कार भी जब्त कर ली थी. जिसके बाद पूनम ने एक वीडियो पोस्ट कर गिरफ्तार होने की बात को सिरे से खारिज कर दिया था.

पूनम पांडे अक्सर अपने पति सैम के साथ सोशल मीडिया पर तसवीरें पोस्ट करती रहती है, जो इंटरनेट पर काफी वायरल भी होती है. बता दें कि साल 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने टीम इंडिया की जीत होने पर न्यूड होने की बात कहकर खूब चर्चा बटोरी थी. बॉलीवुड में साल 2013 में फिल्म नशा से पूनम पांडे ने डेब्यू किया था.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola