Pawandeep Rajan के पिता ने बेटे के हेल्थ अपडेट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- पैर और दाएं हाथ पूरी तरह से…

Author :Ashish Lata
Published by :Ashish Lata
Updated at :06 May 2025 3:19 PM
विज्ञापन
Rajan Latest Health Update

Rajan Latest Health Update

Pawandeep Rajan: इंडियन आइडल सीजन 12 के विजेता और पॉपुलर सिंगर पवनदीप राजन का भयंकर एक्सीडेंट हो गया है. वह आईसीयू में एडमिट है. डॉक्टर्स उन्हें ठीक करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. अब सिंगर के पिता ने बेटे के नाजुक स्थिति को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि बेटा अभी खतरे से बाहर है, लेकिन उसके दोनों पैर और दाएं हाथ में काफी चोट आई है.

विज्ञापन

Pawandeep Rajan: इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन 5 मई को सुबह करीब 3 बजकर 40 मिनट पर नेशनल हाईवे 9 पर एक हादसे का शिकार हो गए. इस घटना में सिंगर को कई गंभीर चोटें भी आई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कार एमजी हेक्टर ने एक खड़ी आयशर कैंटर को पीछे से टक्कर मार दी. गायक का इलाज चल रहा है और फिलहाल वह आईसीयू में एडमिट है.

पवनदीप राजन के पिता ने बेटे का दिया हेल्थ अपडेट

पवनदीप के एक्सीडेंट पर फाइनली उनके पिता का रिएक्शन सामने आया. वह काफी दुखी थे और आंखे नम थी. उन्होंने न्यूज 18 संग बात करते हुए कहा, फिलहाल पवन खतरे से बाहर है, लेकिन उसके दोनों पैर और दायां हाथ फ्रैक्चर हो गया है. पवन के साथ कार में मौजूद ड्राइवर और दोस्त भी गंभीर रूप में घायल हैं.

सुरेश राजन ने बताया कैसे हुआ एक्सीडेंट

सुरेश राजन ने आगे बताया, ”पवनदीप की कार ड्राइवर चला रहा था, रात होने की वजह से उसे अचानक झपकी आई और गाड़ी तुरंत अनियंत्रित हो गई और सामने खड़े कैंटर से जा टकराई. टक्कर इतनी भयानक थी कि बोनट बुरी तरह डैमेज हो गया और सभी घायल हो गए.” उन्होंने यह भी कहा कि पवन अपनी मां को छोड़ने चंपावत गया था, वहीं से लौट रहा था, क्योंकि उसका अहमदाबाद में एक शो होना था.

पवनदीप की टीम ने कही ये बात

पवनदीप की टीम ने भी एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया. जिसमें बताया, “जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पवनदीप राजन 5 मई की सुबह मुरादाबाद, यूपी के पास एक दुखद सड़क दुर्घटना में घायल हो गए, जब वे एक कार्यक्रम के लिए अहमदाबाद की फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली जा रहे थे. शुरुआत में, उनका ऑपरेशन पास के एक उपलब्ध अस्पताल में किया गया, लेकिन बाद में उन्हें दिल्ली एनसीआर के एक बेहतर अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया. उन्हें कई बड़े फ्रैक्चर और कुछ छोटी चोटें आई हैं. हालांकि अब वह ठीक हैं.”

यह भी पढ़ें- Met Gala 2025: कियारा आडवाणी के लुक को ऐश्वर्या राय से किया कंपेयर, ड्रेस और हेयरस्टाइल भी है एक जैसे

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola