अरुणिता कंजीलाल संग शादी की फोटोज वायरल होने पर पवनदीप राजन ने तोड़ी थी चुप्पी, कहा- जब फोटो…

Pawandeep Rajan Arunita Kanjilal wedding photo
'इंडियन आइडल सीजन 12' के विजेता पवनदीप राजन और अरुणिता कंजीलाल की पुरानी वेडिंग फोटोज़ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं, जिन्होंने फैंस के बीच तहलका मचा दिया था. इस बीच आपको बता दें कि सिंगर का 4 मई को एक गंभीर कार एक्सीडेंट हुआ था. हालांकि अब वह ठीक है.
रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल सीजन 12’ के विजेता पवनदीप राजन इन दिनों चर्चा में है. कुछ दिन पहले ही पवनदीप की कार का भयानक एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उन्हें गंभीर चोटआई थी. वह आईसीयू में एडमिट थे और उनकी सर्जरी हुई थी. बीते दिन ही उनके फ्रेंड से उनकी फोटो शेयर की थी, जिसमें वह मुस्कुराते दिखे थे. उनकी हालत अब बेहतर है और ये जानकर उनके फैंस ने राहत की सांस ली. इस बीच अरुणिता कंजीलाल और पवनदीप की वेडिंग फोटोज चर्चा में आ गई. इन फोटोज के पीछे सच्चाई क्या है, आपको बताते हैं.
पवनदीप राजन-अरुणिता कंजीलाल की वेडिंग फोटोज के पीछे का सच
दरअसल, इंडियन आइडल सीजन 12 में पवनदीप राजन और अरुणिता कंजीलाल नजर आए थे. शो में उनकी दोस्ती हो गई और दर्शकों को उनकी जोड़ी काफी पसंद आई थी. कुछ समय पहले दोनों की वेडिंग फोटोज ने फैंस को चौंका दिया था. पवनदीप और अरुणिता की शादी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया के फैन पेजेज पर जमकर शेयर की गईं, हालांकि बाद में पता चला कि वे फैन-मेड थी. दोनों की शादी की तसवीरों को एडिट करके बनाया गया था. इस पर पवनदीप ने एक इंटरव्यू के दौरान चुप्पी तोड़ते हुए हंसते हुए कहा, “यार जब फोटो बना ही रहे हो तो अच्छी बनाओ ना.”
पवनदीप ने शेयर किए अपने शादी के प्लान्स
एक इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी को लेकर बात करते हुए पवनदीप राजन ने कहा था, “अभी मेरा मन नहीं है शादी करने का. जब मन होगा, तो जरूर सोचूंगा किससे करनी है. अभी कम से कम 7 साल बाद शादी करूंगा. जैसे मेरी बहन की शादी हुई थी और सबको पता चला था, वैसे ही अगर मैं भी शादी करूंगा, तो सबको पता चलेगा.”
यहां पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की जिंदगी में आएगा नया शख्स, इस एक्टर संग करेंगी रोमांस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










