ePaper

CID के नए ACP पार्थ समथान ने शो का हिस्सा बनने पर की बात, बोले- मेरे लिए आशीर्वाद…

Updated at : 18 Apr 2025 1:12 PM (IST)
विज्ञापन
Parth Samthaan on being troll for CID

Parth Samthaan on being troll for CID

CID के नए ACP आयुष्मान यानी पार्थ समथान ने शिवजी सातम को रिप्लेस कर दिया है. हाल ही में सोनी टीवी ने एक प्रोमो के साथ उनकी झलक भी दिखाई है, जिसमें वह टीम पर रौब झाड़ते दिखे हैं. इस बीच एक्टर ने अब शो के हिस्सा बनने पर बात की है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

विज्ञापन

CID: सोनी टीवी के आइकॉनिक शो ‘सीआईडी’ लंबे वक्त से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहा है. खास कर ACP प्रद्युम्न, दया और अभिजीत की तिकड़ी ने तो अबतक फैंस का दिल जीता है. हालांकि, अब इस तिकड़ी के एक सदस्य एसीपी प्रद्युम्न यानी शिवजी सातम ने शो से अलविदा ले लिया है और उनकी जगह पार्थ समथान नए ACP बनकर आ चुके हैं. हाल ही में सोनी टीवी ने शो का नया प्रोमो शेयर करते हुए अपने एसीपी आयुष्मान यानी पार्थ की झलक दिखाई थी.

इस बीच अब खुद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक क्लिप शेयर करते हुए शो में उनके अनुभव को साझा किया है. उन्होंने इसे एक आशीर्वाद बताया है.

CID का हिस्सा बनने पर क्या बोले पार्थ?

ACP आयुष्मान यानी पार्थ समथान ने शो का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘सबसे प्रसिद्ध, प्रिय और सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो – CID में ACP आयुष्मान का परिचय !!! यह शो हमेशा हमारे बचपन और भारतीय टेलीविजन का एक अभिन्न हिस्सा रहा है! समय के साथ प्रसिद्ध संवादों के साथ-साथ अधिकारी भी दिग्गज या बल्कि लीजेंड (ACP प्रद्युम्न, दया और अभिजीत) बन गए हैं, इस शो ने सब कुछ देखा है और इसका हिस्सा बनना मेरे लिए वास्तव में आशीर्वाद है.

इसके अलावा, 5 साल बाद टीवी पर वापसी करना, ईमानदारी से कहूं तो CID एक ऐसा शो था जिसके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इसका हिस्सा बनूंगा, लेकिन फिर, यही जिंदगी है – हमेशा अप्रत्याशित और रहस्यमय और मैं हमेशा अपने लिए अनियोजित मार्ग को अपनाता हूं, चाहे वह Kyy हो या Kasautii! तो चलिए इस खूबसूरत यात्रा की शुरुआत करते हैं और कुछ मामले सुलझाते हैं.’

क्या वापसी करेंगे शिवाजी सातम?

शिवजी सातम ने आज एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘कुछ तो गड़बड़ है गया.’ अब उनका यह पोस्ट फैंस को हिंट दे रहा है कि जल्द ही वह शो में वापस एंट्री लेंगे. बता दें कि उनके ट्रैक खत्म होने के बाद से फैंस इस शो को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. वह सीआईडी में पुराने एसीपी को देखने के लिए बेहद बेकरार हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिवाजी सातम के ट्रैक की एग्जिट मेकर्स की एक स्ट्रेटेजी है और वह जल्द ही एक बार फिर ‘कुछ तो गड़बड़ है दया’ करते दिखेंगे.

यह भी पढ़े: Kesari Chapter 2 BO Collection: एडवांस बुकिंग में झंडे गाड़ने के बाद करोड़ों से ओपनिंग करेगी ‘केसरी चैप्टर 2’, एक्सपर्ट्स का दावा

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola