हरमन बराड़ के साथ डेटिंग की अफवाहों के बीच परमिश वर्मा ने पत्नी संग किया तलाक का ऐलान, ट्रोल्स पर भड़कते हुए कही यह बात
परमिश वर्मा, फोटो - इंस्टाग्राम
पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा ने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने अपने तलाक की पुष्टि करते हुए नई रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की है.
पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा पिछले कुछ समय से अपनी गानों के बजाय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. हरमन बराड़ के साथ उनके रोमांटिक वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजन्स उन पर अपनी वाइफ गीत ग्रेवाल को धोखा देने का आरोप लगा रहे थे. ट्रोल्स के बढ़ते हमलों के बाद अब परमिश वर्मा ने पहली बार खुलकर बात की है और अपना तलाक कंफर्म करते हुए नई रिलेशनशिप की सच्चाई सामने रखी है.
'मर्द होने के नाते निशाना बनाना आसान है'
ऑनलाइन ट्रोल्स को आड़े हाथों लेते हुए परमिश वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल और सख्त नोट शेयर किया. उन्होंने लिखा, "सिर्फ एक पुरुष होने के नाते लोगों के लिए मुझे एक फ्लॉप रिलेशनशिप में विलेन बनाना बहुत आसान हो जाता है. पूरे जेंडर पर दोष मढ़ दो, कहानी को आसान बना दो और भीड़ को लगता है कि वे बहुत सही हैं. मैं इस मनोविज्ञान को समझता हूं और बिना किसी शिकायत के इस बोझ को उठाता हूं."

'जब मैं डूब रहा था, तब मुझे बचाने कोई नहीं आया'
अपने मुश्किल दिनों का जिक्र करते हुए सिंगर ने लिखा, "जब मैं डूब रहा था, तब मुझे बचाने कोई नहीं आया. मैंने खुद अपने हालातों का सामना किया, अपना दर्द सहा और फिर से खड़ा होना सीखा. यही असल मायने में एक मर्द होना है."
View on Instagram
'मैं अपनी एक्स-वाइफ और आज की पार्टनर दोनों की इज्जत करता हूं'
अपनी रिलेशनशिप स्टेटस को साफ करते हुए उन्होंने आगे लिखा, "सच्चा पुरुषत्व अनुशासन में है अपनी एक्स-वाइफ का सम्मान करना, आज अपनी जिंदगी में शामिल महिला की इज्जत करना और कड़वाहट को कभी भी मर्दानगी ना समझना. भीड़ में रेंगकर तालियां बटोरने से ज्यादा बेहतर है कि मैं सही खड़े रहकर नफरत झेलूं. मुझे इस बात का गर्व है कि मैं कैसा इंसान बना हूं."
क्या था पूरा मामला?
आपको बता दें कि परमिश वर्मा और गीत ग्रेवाल ने अक्टूबर 2021 में एक ग्रैंड वेडिंग में शादी रचाई थी और 2022 में उनकी एक बेटी 'सदा' हुई. हालांकि, जनवरी 2026 में उनके अलग होने के कागजात सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. हाल ही में हरमन बराड़ के बर्थडे पर उन्हें 'लव' कहने और वीडियो पोस्ट करने के बाद से ही परमीश वर्मा को लगातार चीटिंग के तानों का सामना करना पड़ रहा था, जिस पर अब उन्होंने विराम लगा दिया है.
ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office: 2 करोड़ की फिल्म ने 100 करोड़ कमाकर रचा इतिहास, सलमान-अल्लू अर्जुन को भी नहीं बख्शा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए