OTT Releases This Week: डर के साथ रोमांच का तड़का, इस हफ्ते ओटीटी पर होगा मजा, रिलीज होंगी ये जबरदस्त फिल्में और वेब सीरीज

Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Aug 2025 8:17 AM

विज्ञापन

OTT Releases This Week

OTT Releases This Week: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस हफ्ते शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही, जो दर्शकों को घर बैठे एंटरटेन करेगी. लिस्ट में जॉन अब्राहम की तेहरान, प्रतीक गांधी की सीरीज सारे जहां से अच्छा और बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की फिल्म मां शामिल है.

विज्ञापन

OTT Releases This Week: मनोरंजन प्रेमियों के लिए ये हफ्ता काफी शानदार होने वाला है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई दिलचस्प फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है, जिसे देखकर दर्शक बोर नहीं होंगे. दूसरी तरफ सिनेमाघरों में रजनीकांत की कुली और ऋतिक रोशन की वॉर 2 रिलीज हो रही है. चलिए आपको बताते हैं कि ओटीटी पर क्या-क्या रिलीज हो रहा है.

Saare Jahan Se Accha – Netflix

सीरीज सारे जहां से अच्छा को आप नेटफ्लिक्स पर 13 अगस्त से देख सकते हैं. सीरीज में प्रतीक गांधी, सनी हिंदुजा, सुहैल नैयर, कृतिका कामरा, तिलोत्तमा शोम, रजत कपूर ने काम किया हैं. सीरीज की कहानी जासूस विष्णु शंकर और आईएसआई एजेंट मुर्तजा मलिक के आस-पास घूमती है. इसकी कहानी 1970 में सेट है.

Court Kacheri – Sony Liv

सीरीज कोर्ट कचहरी का ट्रेलर काफी मजेदार है. इसे आप सोनी लिव पर 13 अगस्त से देख सकते हैं. सीरीज में पवन मल्होत्रा, आशीष वर्मा और पुनीत बत्रा नजर आएंगे. सीरीज की स्टोरी परम की है, जो एक वकील परिवार में जन्म लेता है. हालांकि वह अपने पिता की विरासत नहीं बढ़ाना चाहता और वकील नहीं बनना चाहता. मजबूरी में उसे वकील बनना पड़ता है.

Tehran – ZEE5

जॉन अब्राहम की फिल्म तेहरान जी5 पर 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. अरुण गोपालन की ओर से फिल्म को निर्देशित किया गया है. इसमें जॉन के साथ मानुषी छिल्लर और नीरू बाजवा ने भी काम किया हैं. फिल्म में एक्टर दिल्ली पुलिस के एसीपी राजीव कुमार का किरदार निभा रहे हैं.

Maa – Netflix

काजोल की हॉरर फिल्म मां सिनेमाघरों में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और ये 27 जून को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. अब फिल्म नेटफ्लिक्स पर 15 अगस्त को रिलीज हो रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ही दिनों में फ्लॉप हो गई थी.

Love is Blind Season 2 – Netflix

‘लव इज ब्लाइंड’ का दूसरा सीजन आप नेटफ्लिक्स पर 13 अगस्त से देख सकते हैं. शो में इस बार निक लैची, कोल बार्नेट, लॉरेन स्पीड, जेसिका बैटन, जनाब जाफरी ने काम किया है.

Andhera- Amazon Prime Video

प्राजक्ता कोली, सुरवीन चावला, प्रिया बापट, करणवीर मल्होत्रा स्टारर सीरीज अंधेरा अमेजन प्राइम वीडियो पर 14 अगस्त से स्ट्रीम होगा. ये एक हॉरर सीरीज है. इसकी कहानी एक लापता लड़की की है, जिसका केस इंस्पेक्टर कल्पना कदम और मेडिकल छात्र जय सुलझाने की कोशिश करते हैं. टोटल इस सीरीज में आठ एपिसोड है, जिसका निर्देशन राघव डार ने किया है.

यह भी पढ़ें- Dhanush संग लिंकअप की खबरों पर मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी को गलतफहमी नहीं होनी चाहिए

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola