OTT Releases This Week: वीकेंड प्लान बनाइए, इस हफ्ते आ रही हैं जबरदस्त फिल्में और वेब सीरीज
Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Aug 2025 11:47 AM
OTT Releases This Week
OTT Releases This Week: इस हफ्ते दर्शकों के लिए ओटीटी पर एंटरटेनमेंट की भरमार है. काजोल की हॉरर फिल्म मां, सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 समेत कई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. तो घर बैठे पॉपकॉर्न के साथ इन शोज़ और फिल्मों का मजा लेने के लिए तैयार हो जाइए.
OTT Releases This Week: इस हफ्ते दर्शकों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई शोज और फिल्में आने वाली है. इन शोज को आप घर बैठे देख सकते हैं और एंजॉय कर सकते हैं. लिस्ट में काजोल की हॉरर फिल्म मां, सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 सहित कई अन्य शोज शामिल हैं. तो पॉपकॉर्न रेडी रखिए और घर बैठे इन फिल्मों और सीरीज को देखकर एंजॉय कीजिए.
Stalking Samantha – 13 Years of Terror
इस सीरीज में कोडी लॉसिंगर, स्टीफन पफ्लग, जैडा सांचेज, अन्ना डेनटन, जस्टिन गॉर्डन ने काम किया हैं. दर्शक इसे 19 अगस्त यानी आज से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. ये एक डॉक्यूमेंट्री है जिसमें सामन्था की रियल लाइफ की कहानी दिखाई गई है.
Shodha
इसे आप जी5 पर 22 अगस्त से देख सकते हैं. इसमें पवन कुमार, सिरी रविकुमार, अनुषा रंगनाथ, अरुण सागर जैसे कलाकार ने काम किया हैं. एक एक्सीडेंट में एक वकील की पत्नी गायब हो जाती है. पुलिस एक औरत को लेकर वकील के घर आती है. वह औरत उस वकील की पत्नी होने का दावा करती है. हालांकि उस वकील को यकीन नहीं होता.
Maa
फिल्म मां में काजोल, रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता ने काम किया हैं. फिल्म एक हॉरर सुपरनैचुरल है जिसमें एक औरत के पति की मौत हो जाती है. वह अपनी बेटी के साथ अपने होमटाउन रहने के लिए आती है. इस दौरान उसका सामना एक राक्षसी अभिशाप से होता है, जिसमें उसकी बेटी फंस जाती है. आप इसे 22 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
Maareesan
इसमें फहाद फासिल, सिथारा ने काम किया हैं, जो 22 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. इसकी स्टोरी होती है कि एक चतुर चोर अल्जाइमर से पीड़ित एक बूढ़े व्यक्ति को अपना टारगेट बनाता है. जैसे ही वह उस बूढ़े व्यक्ति को लूटने की कोशिश करता है, उसकी जर्नी ही बदल जाती है. ये 22 अगस्त से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.
Thalaivan Thalaivi
फिल्म में विजय सेतुपति, निथ्या मेनन, योगी बाबू हैं और आप इसे 22 अगस्त से अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इसकी स्टोरी एक कपल की है जो शादी तो कर लेते हैं, लेकिन शादी में बाद उनके बीच काफी लड़ाई होने लगती है.
Bigg Boss 19
सलमान खान का शो बिग बॉस 19, 24 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर शुरू होने वाला है. आप इसे कलर्स पर भी देख सकते हैं. शो की थीम इस साल घरवालों की सरकार है. हालांकि अभी तक कंटेस्टेंट के नाम से पर्दा नहीं हटा है.
यह भी पढ़ें- Apne 2: सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र की ‘अपने 2’ की स्क्रिप्ट तैयार, डायरेक्टर अनिल शर्मा बोले- मेरे पास फिलहाल…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










