OTT Releases This Week: कहीं डायनासोर से बचना होगा तो कहीं सुलझेगा मर्डर केस, इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा हर तरह का मसाला

Updated:
विज्ञापन

इस हफ्ते (14 से 20 सितंबर) OTT पर रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट सामने आ गई है. जानिए 14 से 20 सितंबर के बीच कौन-कौन सी नई फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी और उन्हें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे.

विज्ञापन

OTT Releases This Week: इस हफ्ते अगर थिएटर जाने का प्लान नहीं है तो टेंशन मत लीजिए, क्योंकि ओटीटी पर ही एंटरटेनमेंट का पूरा इंतजाम है. 15 से 20 सितंबर के बीच एक के बाद एक नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. कहीं डायनासोर के बीच फंसा परिवार मिलेगा, तो कहीं खतरनाक मर्डर केस और डरावनी कहानियां देखने को मिलेंगी. वहीं ‘लस्ट स्टोरीज 3’ और जाकिर खान का ‘पापा यार’ भी इसी हफ्ते दस्तक दे रहे हैं. यानी हॉरर से लेकर रोमांस, क्राइम और कॉमेडी तक, हर मूड के लिए कुछ न कुछ है. आइए जानते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर क्या नया देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

Lust Stories 3

18 सितंबर का सबसे बड़ा रिलीज नाम ‘लस्ट स्टोरीज 3’ है. नेटफ्लिक्स की इस एंथोलॉजी में चार अलग-अलग कहानियां देखने को मिलेंगी.

इस बार विक्रमादित्य मोटवानी, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज चार अलग कहानियां लेकर आए हैं. फिल्म में राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, अदिति राव हैदरी, राधिका मदान, विजय वर्मा और अली फजल जैसे कलाकार नजर आएंगे.

The End of Oak Street

15 सितंबर को ‘द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट’ रिलीज होगी. कहानी 1982 के एक परिवार और उसके पूरे पड़ोस की है, जो अचानक एक रहस्यमयी घटना के बाद मेसोजोइक युग में पहुंच जाता है. अब आसपास डायनासोर हैं और परिवार को जिंदा रहने के लिए उनसे बचना है.

फिल्म में ऐन हैथवे, इवान मैकग्रेगर, मैसी स्टेला और क्रिश्चियन कन्वरी नजर आएंगे. इसे प्राइम वीडियो, एप्पल टीवी और जीप्लेक्स पर खरीदा या किराए पर लिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: टास्क जीतकर भी गौरव खन्ना ने क्यों छोड़ा शो? रोहित शेट्टी के पैर छूकर फूट-फूटकर रोए

Best of the Best

18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर ‘बेस्ट ऑफ द बेस्ट’ आएगी. कहानी दो बचपन की दोस्तों माया और अंजलि की है, जो UCLA पहुंचने के बाद एक कॉम्पिटिटिव बॉलीवुड-फ्यूजन डांस टीम में शामिल होती हैं.

दोनों का सपना अमेरिका की नेशनल चैंपियनशिप जीतना है, लेकिन वहां पहुंचने का रास्ता इतना आसान नहीं होता. फिल्म में मैत्रेयी रामकृष्णन और प्रियंका केडिया लीड रोल में हैं.

Neagley

16 सितंबर को ‘नीगली’ प्राइम वीडियो पर आएगी. यह ‘रीचर’ यूनिवर्स की पहली स्पिनऑफ सीरीज है. कहानी फ्रांसिस नेगली की है, जो एक प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर हैं और पहले जैक रीचर के साथ आर्मी की टीम में काम कर चुकी हैं.

एक पुराने दोस्त की संदिग्ध मौत के बाद नेगली खुद मामले की जांच शुरू करती हैं और एक खतरनाक संगठन तक पहुंच जाती हैं. सीरीज के सभी 8 एपिसोड एक साथ रिलीज होंगे.

Slow Horses Season 6

16 सितंबर को एप्पल टीवी पर ‘स्लो हॉर्सेज सीजन 6’ आएगा. इस बार MI5 की टीम बदले और साजिश के एक खतरनाक खेल में फंसने वाली है.

सीरीज में गैरी ओल्डमैन, जैक लोडेन, ओलिविया कुक और जोनाथन प्राइस जैसे कलाकार वापस नजर आएंगे. इस सीजन में नए किरदार भी कहानी को और दिलचस्प बनाएंगे.

The Doll

इसी दिन नेटफ्लिक्स पर ‘द डॉल’ रिलीज होगी. यह छह एपिसोड की पोलिश हिस्टोरिकल ड्रामा सीरीज है.

कहानी 19वीं सदी के वारसॉ की है, जहां एक महत्वाकांक्षी व्यापारी ऊंचे समाज की एक महिला के प्यार में पड़ जाता है. दोनों के बीच प्यार है, लेकिन अमीर-गरीब और समाज की क्लास का फर्क उनकी राह मुश्किल बना देता है.

Lee Cronin’s The Mummy

17 सितंबर को ‘ली क्रोनिन्स द ममी’ जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी. कहानी एक कपल की है, जो आठ साल पहले गायब हुई अपनी बेटी को ढूंढता है.

जब बेटी वापस मिलती है तो शुरुआत में सब कुछ चमत्कार जैसा लगता है. लेकिन जल्द ही पता चलता है कि वह पहले जैसी नहीं रही. उसके अंदर कुछ ऐसा है, जो पूरे परिवार की जिंदगी बदल सकता है.

Monster: The Lizzie Borden Story

17 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर ‘मॉन्स्टर: द लिजी बोर्डन स्टोरी’ आएगी. यह रयान मर्फी और इयान ब्रेनन की ‘मॉन्स्टर’ एंथोलॉजी की चौथी कहानी है.

सीरीज 1892 में हुए एंड्रयू और एबी बोर्डन के चर्चित मर्डर केस पर आधारित है. इसमें एला बीटी लिजी बोर्डन के किरदार में नजर आएंगी. कहानी में परिवार, हिंसा, बदला और रहस्य देखने को मिलेगा.

Not a Stranger

17 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर ‘नॉट अ स्ट्रेंजर’ रिलीज होगी. कहानी फुंडा नाम की एक महिला की है, जो बच्चे को जन्म देने के बाद अपना करियर छोड़ देती है.

वह अपने बच्चे की देखभाल के लिए एक नैनी को काम पर रखती है. लेकिन जल्द ही नैनी के अजीब व्यवहार के पीछे छिपा एक खतरनाक राज सामने आने लगता है.

Plastic Beauty

‘प्लास्टिक ब्यूटी’ भी 17 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी. कहानी फुमी नाम की एक सर्जन की है, जो अस्पताल से निकलने के बाद एक कॉस्मेटिक सर्जरी क्लिनिक में काम शुरू करती है.

लेकिन फुमी वहां सिर्फ काम करने नहीं गई हैं. वह क्लिनिक के अंधेरे सच को सामने लाना चाहती हैं. इसके बाद उनकी क्लिनिक की डॉक्टर रिन से लगातार टक्कर होती है.

Stranger Things: Tales from ’85 Season 2

17 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर ‘स्ट्रेंजर थिंग्स: टेल्स फ्रॉम ’85' रिलीज होगा. यह ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ का एनिमेटेड स्पिनऑफ है.

इस बार हॉकिंस में सब कुछ ठीक होता दिख रहा है, लेकिन अचानक रहस्यमयी भूत और खतरनाक जीव शहर में तबाही मचाने लगते हैं. यह इस स्पिनऑफ का दूसरा और आखिरी सीजन होगा.

The Scandal

18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर कोरियन सीरीज ‘द स्कैंडल’ रिलीज होगी. कहानी जोसियन दौर की है, जहां एक महिला एक बड़े दांव के लिए एक मशहूर प्लेबॉय को चुनौती देती है.

इसके बाद प्यार, चालबाजी और रिश्तों के बीच ऐसा खेल शुरू होता है, जिसमें ये समझना मुश्किल हो जाता है कि कौन सच में प्यार कर रहा है और कौन सिर्फ अपना फायदा देख रहा है.

You + Me - Against the World

18 सितंबर को प्राइम वीडियो पर ‘यू + मी - अगेंस्ट द वर्ल्ड’ आएगी. कहानी अल्मा और वादिम की है, जो कॉलेज में मिलते हैं.

दोनों को एक स्टूडेंट फिल्म पर साथ काम करना पड़ता है. शुरुआत में दोनों की बिल्कुल नहीं बनती, लेकिन धीरे-धीरे यही रिश्ता प्यार में बदल जाता है. फिर कोई उनके राज सामने लाने की कोशिश करता है और दोनों की जिंदगी मुश्किल में पड़ जाती है.

Zakir Khan: Papa Yaar

18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर जाकिर खान का नया स्टैंडअप स्पेशल ‘पापा यार’ आएगा. इस बार जाकिर अपने पिता के साथ रिश्ते की बात करेंगे.

बचपन में पिता से डरने और उन्हें सिर्फ एक सख्त इंसान समझने से लेकर बड़े होने के बाद उनके दिए संस्कारों को समझने तक, इस स्पेशल में जाकिर अपनी जिंदगी की कई निजी बातें शेयर करेंगे.

American Hostage

20 सितंबर को प्राइम वीडियो के जरिए एमजीएम+ पर ‘अमेरिकन होस्टेज’ रिलीज होगी. यह 1977 की एक सच्ची घटना पर आधारित कहानी है.

कहानी में एक शख्स एक कंपनी के अधिकारी को बंधक बना लेता है और उसकी गर्दन के पास बंदूक बांध देता है. वह अपनी बात लोगों तक पहुंचाने के लिए लाइव रेडियो पर आने की मांग करता है. इसके बाद एक पत्रकार इस पूरे मामले के बीच फंस जाता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola