OTT Releases This Week: नया हफ्ता, नया एंटरटेनमेंट, 20 से 26 अप्रैल OTT पर रिलीज होंगी धांसू फिल्में-सीरीज, मिस करना मना है

Published by :Sheetal Choubey
Published at :20 Apr 2026 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
OTT Releases This Week 20 to 26 April

इस हफ्ते 20 से 26 अप्रैल की ओटीटी रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT पर कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. जानिए 20 से 26 अप्रैल के बीच क्या-क्या नया देखने को मिलेगा और कहां देखें.

विज्ञापन

OTT Releases This Week 20 to 26 April: नया हफ्ता शुरू हो गया है और इसके साथ ही OTT पर 20 से 26 अप्रैल के बीच कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं, जो आपकी बोरियत दूर कर भरपूर एंटरटेनमेंट देने के लिए तैयार हैं. इस बार भी हॉलीवुड से लेकर हिंदी कंटेंट तक शानदार वैरायटी देखने को मिलेगी, जिससे आपका पूरा हफ्ता मजेदार बन सकता है. आइए जानते हैं इस हफ्ते क्या-क्या रिलीज होने वाला है.

24

कहां देखें: JioHotstar
स्ट्रीमिंग डेट: 24 अप्रैल 2026

यह पॉपुलर एक्शन-थ्रिलर सीरीज फिर से लौट आई है. इसमें अनिल कपूर ATS ऑफिसर जय सिंह राठौड़ के रोल में हैं. शो की खास बात यह है कि इसकी कहानी रियल टाइम में चलती है, यानी हर मिनट बहुत जरूरी होता है. वह देश को बड़े खतरे से बचाने के मिशन पर होते हैं. हर एपिसोड में सस्पेंस और टेंशन बना रहता है, जिससे दर्शक अंत तक जुड़े रहते हैं.

Stranger Things: Tales from ’85

कहां देखें: Netflix
रिलीज डेट: 23 अप्रैल 2026

यह फेमस शो स्ट्रेंजर थिंग्स का एनिमेटेड वर्जन है. इसमें बच्चे फिर से ‘अपसाइड डाउन’ नाम की रहस्यमयी दुनिया से सामना करते हैं. नए-नए मॉन्स्टर्स आते हैं और शहर में अजीब घटनाएं होने लगती हैं. बच्चे मिलकर इन खतरों से लड़ते हैं और एक बड़ा रहस्य सुलझाने की कोशिश करते हैं.

Badass Ravi Kumar

कहां देखें: JioHotstar
स्ट्रीमिंग डेट: 18 अप्रैल 2026

यह एक म्यूजिकल एक्शन फिल्म है, जिसमें हिमेश रेशमिया रवि कुमार के दमदार रोल में नजर आते हैं. कहानी एक सीक्रेट रील के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें भारत के एजेंट्स से जुड़ी अहम जानकारी होती है. दुश्मन इस रील को हासिल करना चाहते हैं, जबकि रवि कुमार एक पुलिस ऑफिसर के रूप में इसे बचाने की जिम्मेदारी उठाते हैं. एक्शन और गानों के साथ फिल्म आगे बढ़ती है और दर्शकों को एंटरटेन करती है.

Supernova Strikers: Genesis

कहां देखें: Netflix
रिलीज डेट: 26 अप्रैल 2026

यह एक लाइव बॉक्सिंग इवेंट है, जो बाकी कंटेंट से थोड़ा अलग है. इसमें कई इंफ्लुएंसर और सेलिब्रिटी बॉक्सिंग रिंग में फाइट करते हैं. इसके साथ म्यूजिक परफॉर्मेंस भी होती हैं, जिससे यह शो और भी एंटरटेनिंग बन जाता है.

If Wishes Could Kill

कहां देखें: Netflix
रिलीज डेट: 24 अप्रैल 2026

यह एक थ्रिलर सीरीज है, जिसमें 5 स्टूडेंट्स की जिंदगी एक ऐप की वजह से बदल जाती है. यह ऐप उनकी हर इच्छा पूरी करता है, लेकिन इसके साथ एक खतरनाक काउंटडाउन भी शुरू हो जाता है. अगर समय खत्म हुआ, तो उनकी जान जा सकती है. अब वे इस मुसीबत से निकलने के लिए रास्ता ढूंढते हैं.

Flunked

कहां देखें: Netflix
रिलीज डेट: 23 अप्रैल 2026

यह एक हल्की-फुल्की कॉमेडी सीरीज है. इसमें एक ठग एक केस के पीछे पड़कर मजबूरी में टीचर बन जाता है. वह बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ अपने मिशन को भी पूरा करने की कोशिश करता है. इस दौरान कई मजेदार और अजीब हालात बनते हैं, जो आपको हंसाते हैं.

APEX

कहां देखें: Netflix
रिलीज डेट: 24 अप्रैल 2026

यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक महिला अपने दुख से दूर जाने के लिए जंगल में जाती है. लेकिन वहां वह एक खतरनाक सीरियल किलर के खेल में फंस जाती है. इसके बाद उसकी जिंदगी एक खतरनाक दौड़ बन जाती है, जहां उसे हर हाल में खुद को बचाना होता है.

Criminal Record Season 2

कहां देखें: Apple TV+
रिलीज डेट: 22 अप्रैल 2026

यह एक क्राइम ड्रामा सीरीज है, जो अपने दूसरे सीजन के साथ वापस आई है. कहानी एक मर्डर केस के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें दो पुलिस ऑफिसर मिलकर जांच करते हैं. केस में राजनीति और सस्पेंस भी जुड़ा होता है, जिससे कहानी और दिलचस्प बनती है.

यह भी पढ़ें: Mustafa Mustafa OTT Release: कॉमेडी और ड्रामा से भरी तमिल फिल्म ‘मुस्तफा मुस्तफा’ अब OTT पर, जानें कहां स्ट्रीम करें

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola