OG 2 Cast Update: क्या पूजा हेगड़े बनेंगी पवन कल्याण की नई हीरोइन? चर्चा तेज

Updated:
विज्ञापन

पूजा हेगड़े और पवन कल्याण, फोटो- इंस्टाग्राम

OG 2: पवन कल्याण की सुपरहिट फिल्म OG के दूसरे पार्ट ‘OG 2’ को लेकर बड़ा अपडेट आया है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में पूजा हेगड़े की एंट्री हो सकती है.

विज्ञापन

OG 2 Cast Update: पवन कल्याण की फिल्म ‘OG’ के पहले पार्ट को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, जिसके बाद फैंस इसके दूसरे भाग का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच मेकर्स ने ‘OG यूनिवर्स’ का आधिकारिक ऐलान किया है, जिससे फिल्म को लेकर चर्चा और बढ़ गई है. अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ‘OG 2’ में इस बार पवन कल्याण के अपोजिट पूजा हेगड़े नजर आ सकती हैं. हालांकि, इस पर मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

विज्ञापन

OG 2 Pooja Hegde Entry: क्या बदल जाएगी कहानी? पूजा हेगड़े की एंट्री पर चर्चा तेज

पूजा हेगड़े, फोटो- इंस्टाग्राम

123Telugu और सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट के मुताबिक, ‘OG 2’ के लिए पूजा हेगड़े के नाम पर विचार किया जा रहा है. यह खबर फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज मानी जा रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म के पहले पार्ट में प्रियंका मोहन मुख्य भूमिका में थीं, जिनका किरदार कहानी के बीच में ही खत्म हो जाता है. अब ऐसे में अगर पूजा हेगड़े की एंट्री होती है, तो कहानी में क्या नया मोड़ आएगा, यह देखना काफी दिलचस्प होगा.

What is OG Universe: क्या है यह ‘OG यूनिवर्स’?

हाल ही में मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर ‘OG यूनिवर्स’ का ऐलान किया है. इसके साथ एक खास वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें सुपरस्टार पवन कल्याण और डायरेक्टर सुजीत पहली बार फिल्म की कहानी को लेकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो को खुद पवन कल्याण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि तूफान आने से पहले एक सन्नाटा होता है और अब ‘गंभीरा’ (फिल्म का मुख्य किरदार) की अनसुनी कहानी सामने आने के लिए तैयार है.

Pooja Hegde Work Front: पूजा हेगड़े की आने वाली फिल्म

पूजा हेगड़े जल्द ही साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान के साथ अपनी अगली फिल्म ‘DQ41’ में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा वह हाल ही में वरुण धवन के साथ फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में भी दिखाई दी थीं.

यह भी पढ़ें: पवन कल्याण को पसंद आईं ये 2 बॉलीवुड फिल्में, एक ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े थे कई रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें: OG 2 Film: 250 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली OG का बनेगा सीक्वल, पवन कल्याण ने दिया बड़ा अपडेट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola