ePaper

निया शर्मा ने लेटेस्‍ट फोटोशूट से धड़काया फैंस का दिल, ट्रांसपेरेंट ट्यूब टॉप में बेहद हसीन दिखीं एक्‍ट्रेस

Updated at : 07 Jul 2021 2:45 PM (IST)
विज्ञापन
निया शर्मा ने लेटेस्‍ट फोटोशूट से धड़काया फैंस का दिल, ट्रांसपेरेंट ट्यूब टॉप में बेहद हसीन दिखीं एक्‍ट्रेस

Nia Sharma glamorous photoshoot : टीवी एक्‍ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) हमेशा ही अपने ग्‍लैमरस लुक्‍स की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और उनकी तगड़ी फैन फ्लोविंग है. अब उनकी लेटेस्‍ट तसवीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन

Nia Sharma glamorous photoshoot : टीवी एक्‍ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) हमेशा ही अपने ग्‍लैमरस लुक्‍स की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और उनकी तगड़ी फैन फ्लोविंग है. अब उनकी लेटेस्‍ट तसवीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. वह एक व्‍हाइट डीप नेकलाइन ट्रांसपेरेंट ट्यूब टॉप में मैचिंग पैंट के साथ नजर आ रही हैं. उन्‍होंने ब्राइट मेकअप अप्‍लाई किया है और अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल स्टाइल दिया है जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं.

उन्होंने इसे कैप्शन दिया, ‘हेयर फ्लिप इज अ डिफरेंट हाई’. कहने की जरूरत नहीं है कि निया शर्मा इन लेटेस्‍ट तस्वीरों में बेहद ग्‍लैमरस नजर आ रही हैं. उन्‍होंने कई तसवीरें शेयर की है जो वाकई उनके फैंस का दिल चुरा रही हैं. इस तसवीर पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और उन्‍हें बेहद खूबसूरत और ग्‍लैमरस बता रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CQ-tYtfl4ah/

निया शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में अर्जुन बिजलानी और सौम्या जोशी के साथ तुम बेवफा हो गाने में नजर आई थीं. वह Zee5 की वेब सीरीज जमाई 2.0 में भी नजर आई थीं. उन्‍होंने विक्रम भट्ट की वेब सीरीज़ ट्विस्टेड एंड ट्विस्टेड 2 से खासा लोकप्रियता हासिल की है.

बता दें कि निया शर्मा निया अपने ग्‍लैमरस लुक की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं और अपने स्टाइल से लोगों को हैरान करती हैं. उन्‍होंने टीवी की दुनिया में सीरियल काली के जरिए कदम रखा था. इसके बाद निया शर्मा सीरियल एक हजारों में मेर बहना है में दिखाई दी थीं, जिससे उन्होंने खूब लोकप्रियता भी हासिल की.

Also Read: Dilbar Girl Nora Fatehi ने कैरी किया लाखों का बैग, नियॉन येलो बॉडीकॉन ड्रेस में एक्ट्रेस ने लूटा फैंस का दिल

इसके बाद निया शर्मा ने जमाई राजा में रवि दुबे के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. निया शर्मा ने कलर्स टीवी के सीरियल ‘इश्क़ में मरजावां’ में भी मुख्य किरदार का अभिनय किया था. निया ने कलर्स के स्टंट रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ में एक चैलेंजर के रूप में भाग लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola