ePaper

निया शर्मा पार्क में इंज्वॉय करतीं आईं नजर, वायरल हुई एक्ट्रेस की ये खूबसूरत तसवीरें...

Updated at : 02 Jan 2022 4:47 PM (IST)
विज्ञापन
निया शर्मा पार्क में इंज्वॉय करतीं आईं नजर, वायरल हुई एक्ट्रेस की ये खूबसूरत तसवीरें...

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा हमेशा ही अपने लेटेस्ट फैंशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. उन्होंने अब पार्क में इंज्वॉय करते हुए अपनी तसवीर शेयर की है.

विज्ञापन
undefined

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा हमेशा ही अपने लेटेस्ट फैंशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. उन्होंने अब पार्क में इंज्वॉय करते हुए अपनी तसवीर शेयर की है. वो रेड जैकेट और ब्लैक जेगिस में नजर आ रही हैं. उन्होंने एक बैग भी कैरी किया है और साथ ही कैप पहनी है.

undefined

उन्होंने तसवीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, काफी वंडरलैंड. वो पार्क में खिलखिलाकर हंसती दिख रही हैं. उनकी तसवीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. निया शर्मा अक्सर ही अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तसवीरें शेयर करती रहती हैं.

undefined

निया शर्मा को आखिरी बार 2020 में पर्दे पर देखा गया था. इसके बाद से वो पर्दे से गायब हैं. जब उनसे इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने माना कि “ईमानदारी से मेरे पास ज्यादा काम नहीं आया है. मैं जानबूझकर टीवी से दूर नहीं हो रही हूं, लेकिन इस साल तक मेरे पास कोई प्रोजेक्ट नहीं आया है. मुझे नहीं पता कि मेरे पास काम क्यों नहीं आ रहा है. किसी ने मुझसे कॉन्टैक्ट नहीं किया है!

undefined

निया शर्मा ने हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत में कहा, “काम न करने से आप लो फील करते हैं. मैं काम से बाहर नहीं हुई हूं, लेकिन जब आप लंबे समय तक घर में बैठते हैं, तो यह आप पर असर करता है, आप सोचने लगते हैं कि ‘आगे क्या?’ यह आपको दिन में एक बार हिट जरूर करता है.

undefined

जब उनसे पूछा गया कि वह आगे क्या चाहती हैं तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा,“मैं एक बॉस लेडी बनना चाहती हूं. मैं बड़े प्रोजेक्ट पर काम करना चाहती हूं; मैं चाहती हूं कि मेरा काम बात करने के लिए हो. मैं बिजनेस में उतरना चाहती हूं और ऐसी महिला बनना चाहती हूं जो बहुत सारा पैसा कमाती हैं. ”

undefined

गौरतलब है कि निया शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत स्टार प्लस के शो काली एक अग्निपरीक्षा से की थी. इसके बाद निया एक हजारों में मेरी बहना, जमाई राजा, नागिन 4 में नजर आ चुकी हैं. निया टीवी के फेमस रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी स्टंट कर चुकी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola