ePaper

कैटरीना विक्की की शादी में परफॉर्म करेंगे नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत! जोधपुर एयरपोर्ट पर कपल हुए स्पॉट

Updated at : 04 Dec 2021 4:35 PM (IST)
विज्ञापन
कैटरीना विक्की की शादी में परफॉर्म करेंगे नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत! जोधपुर एयरपोर्ट पर कपल हुए स्पॉट

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की चर्चा इन-दिनों जोरो पर है. इस बीच अब बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत जोधपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए. ऐसी क्यास लगाई जा रही हैं कि दोनों कैट और विक्की की शादी में परफॉर्म करेंगे.

विज्ञापन

बॉलीवुड के चर्चित कपल कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी की चर्चा इन-दिनों जोरो पर है. रिपोर्ट्स की माने तो दोनों आगामी 9 दिसंबर को राजस्थान में विवाह के बंधन में बंध सकते हैं. हालांकि इस बारे में विक्की और कैटरीना यह किसी की भी फैमिली की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों कपल अपनी फैमिली के साथ कोर्ट मैरिज करने के बाद राजस्थान के लिए उड़ान भरेंगे.

इसी बीच अब बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ जोधपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं. एयरपोर्ट से सामने आए एक वीड‍ियो में स्टार फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में नेहा सफेद रंग की क्राप टॉप और पैंट्स में नजर आ रही हैं, वहीं रोहनप्रीत सफेद रंग की टीशर्ट और ग्रे पैंट्स पहने हैं. दोनों ने इस दौरान चश्मा लगा रखा है. उनके साथ गार्ड्स नजर आ रहे हैं. वहीं मीडिया और उनके फैंस फोटो खीचते दिखाई दे रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CXDMVUeKCP6/

इस वीडियो के सामने आने के बाद से लोगों की ओर से ऐसी क्यास लगाई जा रही हैं कि दोनों कैट और विक्की की शादी में परफॉर्म करेंगे. दोनों कपल कुछ दिनों पहले इसलिए पहुंचे है, क्योंकि इन्हें रिहसल करनी होगी. रिपोर्ट्स की माने तो कैट और विक्की की शादी में सबी डांस परफोर्मेंस कोर‍ियाग्राफर फराह खान और करण जौहर करेंगे. फराह खान कटरीना कैफ की साइड से रहेंगी, वहीं करण विक्की कौशल की साइड से रहेंगे. वहीं इस रॉयल वेडिंग में कियारा-सिद्धार्थ एक साथ परफॉर्म करेंगे.

Also Read: कैटरीना कैफ शादी की खबरों के बीच दोस्तों संग पार्टी करती आई नजर, फैंस बोले ब्यूटीफुल ब्राइड

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ 9 दिसंबर को राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में शादी के बंधन में बंधेंगे. दोनों 5 दिसंबर को जयपुर पहुचेंगे, जहां से वो हेलीकॉप्टर से सीधे वेडिंग वेन्यू जाएंगे. प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 7 दिसंबर को रिसॉर्ट में शुरू होगा. 7 को संगीत, 8 को मेहंदी औऱ 9 को शादी है. कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने संगीत, मेहंदी और शादी के लिए थीम को लेकर खास प्लान बनाया हैं. सूत्रों के मुताबिक मेहंदी की थीम गोल्ड, बेज, आइवरी और व्हाइट होगी. जबकि संगीत के लिए ब्लिंग थीम है. इस फंक्शन में दूल्हा, दुल्हन और बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स अपना डांस परफॉर्मेंस देने वाले है.

Also Read: Katrina Vicky Kaushal’s wedding : रणथंभौर का 700 साल पुराना बरवाड़ा किला है सिक्स सेंस होटल, यह है कीमत

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola