ePaper

Bigg Boss 19: सलमान खान के 'बिग बॉस 19' में हुई मिस्टर फेसु की एंट्री? लेकिन मां पर अटक गई सुई

Updated at : 02 Jun 2025 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 19

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 में मिस्टर फेसु की एंट्री पर सस्पेंस बरकरार है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें शो के लिए अप्रोच किया गया है, लेकिन मां की वजह से उन्होंने हामी नहीं भरी है. ऐसे में जानें पूरी डिटेल.

विज्ञापन

Bigg Boss 19: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को लेकर चर्चा जोरों पर है. हर बार की तरह इस बार भी दर्शकों को यह जानने की एक्साइटमेंट है कि कौन-कौन से सेलेब्रिटी घर के अंदर नजर आएंगे. इन्हीं चर्चाओं के बीच एक नाम तेजी से सामने आ रहा है, वह है मिस्टर फेसु यानी फैसल शेख. लेकिन अब शो में आने को लेकर उनकी मां से जुड़ा एक नया ट्विस्ट सामने आया है. आइए बताते हैं पूरा मामला.

क्या बिग बॉस 19 में नजर आएंगे मिस्टर फेसु?

बिग बॉस ताजा खबर की रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्टर फेसु को सलमान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ के लिए अप्रोच किया गया है. रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि उन्होंने शो के लिए हामी भर दी है. लेकिन फिलहाल कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है.

अभी मेकर्स से उनकी बात जारी है और अगर आगे सब ठीक रहा, तो मिस्टर फेसु ‘बिग बॉस सीजन 19’ के कंटेस्टेंट बन सकते हैं. वहीं, दूसरी ओर मशहूर इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर रिबेल किड उर्फ अपूर्वा मखीजा को भी इस शो के लिए अप्रोच किए जाने की खबर सामने आई है. हालांकि, इन बातों की आधिकरिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की गई है.

मां की वजह से आई दिक्क्त

मिस्टर फेसु काफी वक्त से इस शो का हिस्सा बनना चाहते हैं, लेकिन उनकी मां की वजह से वह इसमें शामिल नहीं हो पा रहे हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि उनकी मां उन्हें इस कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो में भेजने के लिए तैयार नहीं हैं. ऐसे में कई वर्षों से उनका मन होते हुए भी वह ‘बिग बॉस’ में शामिल नहीं कर पा रहे हैं. लेकिन अब सामने आ रही खबरों के अनुसार फेसु शो के लिए कंसीडर कर सकते हैं.

ऐसे में अब वह शो का हिस्सा बनते हैं या नहीं, यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला है.

यह भी पढ़े: Laughter Chefs 2: अंकिता लोखंडे की एक जूते के पीछे निया से हुई फाइट, क्या कर पाएगी भौजी नागिन को टाइट?

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola