ePaper

मौनी रॉय का रेड स्लिट ड्रेस में दिलकश अंदाज, एक्ट्रेस की इन तसवीरों से नजरें हटाना मुश्किल

Updated at : 15 Jul 2021 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
मौनी रॉय का रेड स्लिट ड्रेस में दिलकश अंदाज, एक्ट्रेस की इन तसवीरों से नजरें हटाना मुश्किल

Mouni Roy Glamorous Photoshoot: एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) हमेशा अपनी ग्लैमरस तसवीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फ्लोविंग हैं और अक्सर अपनी तसवीरों से फैंस को हैरान करती हैं.

विज्ञापन

Mouni Roy Glamorous Photoshoot : एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) हमेशा अपनी ग्लैमरस तसवीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फ्लोविंग हैं और अक्सर अपनी तसवीरों से फैंस को हैरान करती हैं. अब उनकी कुछ तसवीरों ने लोगों का ध्यान खींचा है जिसमें वो रेड स्लिट ड्रेस में बेहद दिलकश (Mouni Roy Glamorous Photoshoot) लग रही हैं. एक्ट्रेस ओपन हेयर में बेहद स्टाइलिश दिख रही हैं.

उन्होंने इन तसवीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हर रोज हलचल; क्योंकि सपने हकीकत बन जाते हैं…’इन तसवीरों में एक्ट्रेस ने व्हाइट बूट्स पहने हैं और स्लिंग बैग ले रखा है. नागिन एक्ट्रेस एक से बढ़कर पोज देती नजर आ रही हैं. एक तसवीर में वो बेडरूम में नजर आ रही हैं और दूसरी तसवीर में वो खाने का लुत्फ उठाती दिख रही हैं. एक्ट्रेस की इन तसवीरों पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CRWD_Y-JHuw/?

मौनी रॉय की खूबसूरत तसवीरें लंदन की है. इससे पहले एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तसवीरें शेयर की थी जिसमें उन्होंने अपने अलग अलग लुक में तसवीरें शेयर की थी. कुछ तसवीरों पर वो ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखीं थीं, वहीं कुछ तसवीरों में वो वेस्टर्न लुक से फैंस का दिल धड़का रही हैं. मौनी रॉय की अदाएं देख फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं.

बता दें कि, मौनी रॉय ने साल 2006 में सीरियल ‘क्‍योंकि सास भी कभी बहु थी’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी. इसके अलावा दो सहेलियां और कस्‍तूरी में भी सर्पोटिंग रोल में नजर आई थीं. उन्‍होंने देवों के देव… महादेव और नागिन से खासा लोकप्रियता हासिल की. नागिन में उन्‍होंने शिवन्‍या का किरदार से लोगों का दिल जीता था.

Also Read: नेहा कक्कड़ और सोनम कपूर का एयरपोर्ट लुक वायरल होते ही होने लगी गॉसिप, यहां देखें तसवीरें

गौरतलब है कि, सुपरहिट टीवी सीरियल ‘नागिन’ से घर-घर में मशहूर होने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गोल्ड’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी. फिल्‍म में उनकी एक्टिंग को सराहा गया था. वहीं, फिल्मों की बात करें तो मौनी जल्द ही अयान मुखर्जी की एक्शन फैंटसी ड्रामा फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आनेवाली हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola