Mother’s Day 2024: ये हैं बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश मां-बेटी की जोड़ी, ग्लैमर ऐसा कि आप भी कहेंगे-दोनों बहनें है क्या

Bollywood most stylish mother daughter duo
Mother’s Day 2024: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने बढ़ते उम्र के साथ खुद को सुपर फिट और ग्लैमरस बनाएं रखा है, उनके सामने उनकी बेटियां भी फेल है. आइये कुछ ऐसी मां-बेटी की जोड़ियों के बारे में बताते हैं, जो एक साथ काफी स्टनिंग लगती है.
Mother’s Day 2024: बी-टाउन चमक-दमक से भरपूर है. बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी मां-बेटी की जोड़ी है, जो एक साथ काफी ग्लैमरस लगते हैं. दोनों को देखकर कोई कह ही नहीं सकता है, कि इनमें से ज्यादा सुंदर कौन है.

सारा अली खान-अमृता सिंह
सारा अली खान के ग्लैम और रॉयल लुक का हर कोई तारीफ करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस को उनकी ये खूबसूरत और किसी से नहीं बल्कि उनकी मां अमृता सिंह से मिली है. दोनों का चेहरे-मोहरे बिल्कुल सेम है. अमृता ने 1980 के दशक में अपनी शानदार अदाकारी से बॉलीवुड पर राज किया और मां की तरह सारा भी इंडस्ट्री में अपना नाम बना रही हैं.

गौरी खान और सुहाना खान
जैसी मां, वैसी बेटी, गौरी खान और सुहाना खान अपनी ग्लैमरस अदाओं से सभी को दीवाना बनाती हैं. सुहाना, अपनी मां गौरी खान की तरह ही बेहतरीन फैशन सेंस रखती हैं. मां बेटी का ग्लैमर बी-टाउन में जाना पहचाना नाम है.

आलिया भट्ट-सोनी राजदान
आलिया भट्ट अपनी ग्लैमरस अदाओं से बॉलीवुड में धमाल मचाती हैं. उनकी खूबसूरत का हर कोई दीवाना है. खासकर एक्ट्रेस के डिंपल सबको उनकी ओर आकर्षित करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं आलिया की मां सोनी राजदान भी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है. मां-बेटी की ये जोड़ी फैंस की फेवरेट हैं.
Also Read- Mother’s Day 2024: मां को डेडिकेट करें ये खूबसूरत गाने, प्यार के साथ मिलेगा ढेर सारा आशीर्वाद

हेमा मालिनी और ईशा/अहाना देओल
ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर हेमा मालिनी की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. एक्ट्रेस की दो प्यारी बेटियों ईशा और अहाना है, जो अपनी मां की तरह ही दिखती है. ये मां-बेटी की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है.

डिंपल कपाड़िया और ट्विंकल खन्ना
डिंपल कपाड़िया बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं. उनकी ग्लैमरस अदाओं का हर कोई दीवाना था. ट्विंकल खन्ना ने अपनी सफल मां की तरह एक राइटर के रूप में अपनी पहचान बनाई. ये डीवाज बेहद खूबसूरत और बी-टाउन में देखी जाने वाली सबसे शानदार और ग्लैमरस मां-बेटी की जोड़ी में से एक हैं.

नीतू सिंह और रिद्धिमा कपूर
नीतू सिंह और रिद्धिमा कपूर की सुंदरता के क्या कहने. दोनों काफी फिट रहती हैं. ये मां-बेटी की जोड़ी जहां भी जाती हैं, लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि कहीं ये बहनें तो नहीं है.

शर्मिला टैगोर और सोहा अली खान
शर्मिला टैगोर हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक रही हैं. उन्हें जो एक नजर देख लेता था, वह उनका दीवाना बन जाता था. मां की तरह की सोहा अली खान भी एक फैशन आइकन हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










