Alia Bhatt: सुपरहिट फिल्में…. दमदार एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करती हैं आलिया भट्ट, जानें उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प बातें

Alia Bhatt: आलिया भट्ट आज 31 साल की हो गई हैं. उन्होंने अपनी फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. आइये जानते हैं अभिनेत्री के बारे में ये बातें जो शायद ही जानते होंगे आप…
Alia Bhatt: बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट आज 15 मार्च 2024 को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं. अपनी दमदार एक्टिंग से वह लाखों दिलों पर राज करती हैं. उन्होंने 2023 की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन से हॉलीवुड में भी डेब्यू किया था. इसके अलावा 14 अप्रैल, 2022 को उन्होंने रणबीर कपूर के साथ शादी की और 6 नवंबर, 2022 को अपने पहले बच्चे राहा को जन्म दिया. आलिया का जन्म 15 मार्च 1993 को फिल्म निर्देशक महेश भट्ट और सोनी राजदान के परिवार में हुआ था और वह वर्तमान में 31 वर्ष की हैं. आलिया ने 2012 में करण जौहर निर्देशित स्टूडेंट ऑफ द ईयर से वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ डेब्यू किया था. उनकी लिस्ट में इम्तियाज अली की हाईवे, अभिषेक चौबे की उड़ता पंजाब, गौरी शिंदे की डियर जिंदगी और मेघना गुलजार की राजी शामिल हैं. आलिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र है, जिसने 257 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर गली बॉय ने 140 करोड़ रुपये की कमाई की, इसके बाद गंगूबाई काठियावाड़ी ने 129 करोड़ रुपये की कमाई की, और राजी 124 करोड़ उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से कुछ हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










