Mother’s Day 2024: मां को डेडिकेट करें ये खूबसूरत गाने, प्यार के साथ मिलेगा ढेर सारा आशीर्वाद

Updated:
विज्ञापन
mothers day

mothers day

Mother’s Day 2024: हमारी लाइफ में अलग सबसे खास कोई व्यक्ति होता है, तो वह मां है, यूं तो मां हमें बेइतहां मोहब्बत करती है, ऐसे में इस मदर्स डे आप अपनी मॉम को जरूर कुछ बॉलीवुड के खूबसूरत गाने डेडिकेट करें और उन्हें स्पेशल फील करवाएं.

विज्ञापन

Mother’s Day 2024: मदर्स डे हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है. इस साल ये 12 मई को है. इस स्पेशल डे पर अगर आप भी अपनी मां के चेहरे पर मुस्कान देखना चाहते हैं, तो एक अच्छी डेट प्लान करें और उनके लिए खूबसूरत गाने डेडिकेट करें.

Mai teri chunar

माई तेरी चुनर
एबीसीडी 2 का यह इमोशनल सॉन्ग, मां के प्यार और त्याग के सार को खूबसूरती से दर्शाता है. इस गाने को आप भी अपनी मां के साथ प्ले करके सुन सकते हैं.

Tujhe sab hai pata mere maa

तुझे सब है पता मेरी मां
आमिर खान स्टारर “तारे जमीन पर” का “तुझे सब है पता मेरी मां” कॉफी पॉपुलर हुआ था. इस गाने में मां और बच्चे के रिश्ते को बड़ी ही खूबसूरत के साथ दिखाया गया है.

Read Also- Mother’s day 2024: इस मदर्स डे अपनी मां के साथ देखें ये 7 फिल्में, उनका बलिदान देख आंख में आएंगे आंसू

Meri maa

मेरी मां
यारियां का ‘मेरी मां’ सॉन्ग काफी परफेक्ट वाइब देता है. यह गाना उस निस्वार्थ प्रेम और अटूट सपोर्ट का जश्न मनाता है, जो माताएं अपने बच्चों को देती है. वह अपने बच्चों के लिए हर कठिन राह पर खड़ी रहती है.

Teri ungli pakad ke

तेरी उंगली पकड़ के
अनिल कपूर स्टारर फिल्म लाडला से ‘तेरी उंगली पकड़ के’ सॉन्ग काफी पॉपुलर हुआ था. उदित नारायण की ओर से गाया गया यह क्लासिक राग, एक मां और उसके बच्चे के बीच शेयर किए गए प्यारे मोमेंट को दिखाता है.

Aisa kyun maa

ऐसा क्यों मां
नीरजा का ‘ऐसा क्यों मां’ एक इमोशनल ट्रैक है, जो मां के बलिदानों को दर्शाता है. इस गाने को सुनिधि चौहान ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है.

Mothers day songh

मां है मोहब्बत का नाम
फिल्म मां का आंचल का, मां है मोहब्बत का नाम एक क्लासिक ट्रैक है, जो मां द्वारा अपने बच्चों पर बरसाए जाने वाले बिना शर्त प्यार और स्नेह को खूबसूरती से दर्शाता है.

Maa da ladlaa

मां दा लाडला
दोस्ताना फिल्म का ये गाना एक पार्टी सॉन्ग है, जिसमें मां अपने बच्चों के साथ धमाकेदार डांस करती है. इस गाने को आप मदर्स डे पर बजा सकते हो. ये पूरी पार्टी वाइब देगा.

Also Read- Mother’s Day के लिए ये गिफ्ट हैं बेस्ट, iPhone 13 से लेकर Amazon Echo Dot तक लाजवाब

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola