Mirzapur 3 से लेकर Aashram 4 तक, इन ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज के इंतजार में नजरें बिछाये हुए हैं दर्शक
Published by : Ashish Lata Updated At : 07 Jun 2024 3:35 PM
Mirzapur 3-Aashram 4 Upcoming Web Series: मिर्जापुर 3 से लेकर आश्रम सीजन 4 तक इन ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज का फैंस बेसब्री से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. इनके पहले के सीजन काफी पॉपुलर हुए थे.
Mirzapur 3-Aashram 4 Upcoming Web Series: आजकल सोशल मीडिया हो या फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म हर तरफ सिर्फ वेब सीरीज के ही चर्चे होते रहते हैं. फैंस नए जॉनर की सीरीज को देखना काफी पसंद करते हैं. साल 2024 में भी कई थ्रिलर सीरीज है, जो रिलीज होने वाली है. इसमें आश्रम 4 से लेकर मिर्जापुर 3 का नाम सबसे ऊपर है.

मिर्जापुर 3
मिर्जापुर सीजन 3 में पंकज त्रिपाठी और अली फजल मुख्य भूमिकाओं में हैं. क्राइम थ्रिलर सीरीज की अनाउंसमेंट ने फैंस के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया है. सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. हालांकि रिलीज डेट अभी तक अनाउंस नहीं की गई है.

गन्स एंड गुलाब सीजन 2
राज निदिमोरु और कृष्णा डीके की ओर से बनाई गई क्राइम कॉमेडी सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ नेटफ्लिक्स पर दूसरे सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है. धमाकेदार टीजर ने दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट पैदा कर दिया है.

आश्रम 4
बॉबी देओल स्टारर वेब सीरीज आश्रम के तीनों सीजन ब्लॉकबस्टर हुए. अब फैंस सीजन 4 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. टीजर से पता चलता है कि भगवान जेल की दीवारों के भीतर से अपनी शिक्षाओं का प्रसार करना जारी रखते हैं, और साहसपूर्वक घोषणा करते हैं कि किसी देवता को सीमित नहीं किया जा सकता है.

द फैमिली मैन सीजन 3
द फैमिली मैन सीजन 3 में, श्रीकांत अपने पारिवारिक जीवन की जिम्मेदारियों को निभाते हुए, नेशनल सिक्योरिटी में आ रहे खतरे से निपटेंगे. वह अपनी पत्नी के साथ अपने तनावपूर्ण रिश्ते को सुधारने के लिए कड़ी मेहनत करते हुए दिखाई देंगे.

पाताल लोक सीजन 2
पाताल लोक सीजन 2 के लिए, जयदीप अहलावत और इश्वाक सिंह क्रमशः इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी और पुलिसकर्मी अंसारी की भूमिका में नजर आएंगे. वेब सीरीज एक निराश पुलिसकर्मी के बारे में है, जो अचानक खुद को एक हाई-प्रोफाइल मामले का प्रभारी पाता है, जिसमें एक पत्रकार पर हत्या का प्रयास भी शामिल है.

कोटा फैक्ट्री सीजन 3
राघव सुब्बू की ओर से निर्देशित और टीवीएफ प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित कोटा फैक्ट्री नए सीजन में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में जितेंद्र कुमार, आलम खान, रेवती पिल्लई, मयूर मोरे, अहसास चन्ना और उर्वी सिंह हैं. ये वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर 20 जून से स्ट्रीम होगी.
Also Read- Maidaan OTT release: अजय देवगन की मैदान इस ओटीटी पर हुई रिलीज, नोट कर लें डेट-टाइम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










