Kota Factory Season 3 OTT: इस दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी जितेंद्र कुमार की वेब सीरीज, नोट कर लें डेट-टाइम

Published by : Ashish Lata Updated At : 01 Jun 2024 11:53 AM

विज्ञापन

Kota Factory 4

Kota Factory Season 3 OTT: जितेंद्र कुमार की पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत 3 हाल ही में रिलीज हुई है. अब फैंस उनकी दूसरी सीरीज कोटा फैक्ट्री सीजन 4 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मेकर्स ने आज एक धमाकेदार पोस्टर के साथ फाइनली रिलीज डेट अनाउंस कर दी है.

विज्ञापन

Kota Factory Season 3 OTT: जितेंद्र कुमार की पंचायत 3 अमेजन प्राइम वीडिया पर स्ट्रीम हो रही है. फैंस ने इस सीरीज को काफी ज्यादा प्यार दिया. अब एक्टर अपनी दूसरी मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज कोटा फैक्ट्री सीजन 3 से सभी को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. जहां मेकर्स ने बीते दिनों रिलीज मंथ अनाउंस करते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें जितेंद्र ने कहा था कि अगर आप ये कैलकुलेशन सॉल्व कर लेंगे, तो आपको पता चल जाएगा कि ये वेब सीरीज कब स्ट्रीम होगी. अब फाइनली मेकर्स ने रिलीज डेट भी अनाउंस कर दिया है.


कोटा फैक्ट्री सीजन 3 इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज
जितेंद्र कुमार की कोटा फैक्ट्री सीजन 3, 20 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग शुरू होगी. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने डेट अनाउंस करते हुए जितेंद्र कुमार और अन्य अभिनेताओं का एक पोस्टर भी शेयर किया. कैप्शन में लिखा था, आज से तैयारी शुरू… कोटा फैक्ट्री: सीजन 3, 20 जून को नेटफ्लिक्स पर आएगा. फैंस वेब सीरीज को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

Read Also- Kota Factory season 3 OTT Release: जानना चाहते हैं कोटा फैक्ट्री सीजन 3 की रिलीज डेट, तो अभी सॉल्व करें ये कैलकुलेशन

Read Also- Panchayat 3 के अगर हैं फैन, तो इन वेब सीरीज को भी OTT पर जरूर देखें… हंसी के साथ मिलेगा जबरदस्त एंटरटेनमेंट

Read Also-OTT Release: Gullak 4 से लेकर Kota Factory 3 तक, जून के महीने में कई धांसू सीरीज हो रही रिलीज, नोट कर लें डेट

जितेंद्र कुमार की वेब सीरीज को लेकर फैंस हुए एक्साइटेड
एक यूजर ने अपनी एक्साइटमेंट दिखाते हुए लिखा, ”जीतू भैया की सीरीज देखने के लिए कुछ और दिन का इंतजार कितना मजा आएगा, हम बता नहीं सकते हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”देख रहे हो बिनोद पहले पंचायत फिर कोटा फैक्ट्री और आगे मिर्जापुर वाह क्या बात है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”जहां जाओ जीतू भैया ही मिलते हैं… एंटरटेनमेंट ऑन टॉप… देख रहा हूं विनोद कैसे टीवीएफ वाले हम सबको खुश करने में लगे हुए हैं.”

कोटा फैक्ट्री सीजन 4 के बारे में
कोटा फैक्ट्री के नए सीजन में, छात्र एडल्टहुड की ओर बढ़ेंगे, अंतिम परीक्षाओं के समय डर और कुछ अच्छा करने का जुनून चरम पर होगा, उनके दिमाग में ये विचार होगा, कि उनका फ्यूचर कैसा होगा. प्रतिभाशाली कलाकारों में जितेंद्र कुमार, मयूर मोरे, रंजन राज, आलम खान, रेवती पिल्लई, अहसास चन्ना और राजेश कुमार शामिल हैं. कोटा फैक्ट्री सौरभ खन्ना की ओर से निर्मित और राघव सुब्बू द्वारा निर्देशित है. कहानी वैभव नाम के एक लड़के की है, जो जेईई और एनईईटी की पढ़ाई के लिए कोटा आता है. जीतू भैया की भूमिका जीतेन्द्र कुमार ने निभाई है. वह एक इंस्टीट्यूट में फिजिक्स लेक्चरर हैं.

Also Read- Kota Factory से लेकर Jamtara तक, इन वेब सीरीज को IMDb पर मिली है जबरदस्त रेटिंग, जरूर OTT पर करें एंजॉय

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola