Corona के कारण दुबई में 4 हफ्तों से फंसी ये एक्‍ट्रेस, टालनी पड़ी शादी

Updated:
विज्ञापन
Corona के कारण दुबई में 4 हफ्तों से फंसी ये एक्‍ट्रेस, टालनी पड़ी शादी

Meghna Naidu इन दिनों कोरोना वायरस के कारण दुबई में फंसी हुई हैं. अब खबर आ रही है कि कोरोना के कारण उन्हें अपनी शादी टालनी पड़ी.

विज्ञापन

एक्‍ट्रेस मेघना नायडू (Meghna Naidu) इन दिनों कोरोना वायरस के कारण दुबई में फंसी हुई हैं. हाल ही मेघना ने अपने ही गाने कलियों का चमन पर डांस वीडियो बनाया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. अब खबर आ रही है कि कोरोना के कारण उन्हें अपनी शादी टालनी पड़ी.

Also Read: जब बेटे ने बजाया तबला तो Madhuri Dixit ने यूं किया डांस, बार-बार देखा जा रहा Video

स्पॉटबॉय को दिये इंटरव्यू में मेघना ने बताया कि दुबई में लॉकडाउन के बीच वो कैसे रह रही हैं. उन्होंने बताया, मैं दुबई में पिछले चार हफ्तों से लॉकडाउन हूं. यहां काफी सख्‍ती है. जहां भारत में जरूरी चीजों के लिए लोग घर के निकल पा रहे हैं, वहीं दुबई में घर का राशन लाने के लिए दुकान पर जाने के लिए भी लाइसेंस चाहिए. उम्मीद है ये सब जल्द खत्म होगा.

मेघना ने कुछ समय पहले टेनिस प्‍लेयर Luis Miguel Reis के साथ सीक्रेट तरीके से शादी कर ली थी. मेघना जल्‍द ही अपने पति के साथ फिर से वाइट वेडिंग करने वाली थीं. लेकिन अब लॉकडाउन की वजह से उन्‍हें ये प्‍लान कैंसिल करना पड़ रहा है.

मेघना ने कहा कि वे अपने माता-पिता को भी काफी मिस कर रही है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी सेहत को लेकर काफी परेशान हैं, क्योंकि वे बुजुर्ग है, इसलिए उन्हें इंफेक्शन जल्दी पकड़ लेता है. हालांकि उनके बहन अभी उनके माता-पिता की देखभाल कर रही है.

वहीं, मेघना ने वाइट वेडिंग को लेकर कहा, वाइट वेडिंग के लिए हमें पुर्तगाल जाना होगा. अभी कोरोना की वजह से सब कुछ कैंसिल हो गया है. हम अगले साल पुर्तगाल जाएंगे तो शायद वाइट वेडिंग करें. उन्होंने ये भी कहा कि फिलहाल हम इसे लेकर प्लान नहीं कर रहे हैं. हम पहले ही रीति रिवाजों के साथ शादी कर चुके हैं, मगर हमारी खवाहिश थी वाइट वेडिंग करने की.

बता दें कि मेघना ने गुपचुप शादी की थी. फिर एक दिन अचानक सोशल मीडिया पर इसे ऑफिशियल किया था. शादी पर बोलते हुए मेघना ने कहा, जिन्हें मेरी शादी के बारे में नहीं पता था उनके लिए ये सरप्राइज था. मुझे खुशी है ये बात जानकर की सभी खुश हुए.

इससे पहले मेघना नायडू एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो धमाकेदार डांस कर रही हैं. खास बात यह है कि एक्ट्रेस ने फिर से ‘कलियों का चमन’ गाने पर ही यह डांस वीडियो बनाया है. उनका यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. उन्होंने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया था.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola