अर्चना गौतम को थप्पड़ मार एमसी स्टेन होंगे बिग बॉस घर से बेघर, मिलेगी ऐसी सजा कि सभी घरवाले मांगेंगे माफी

Published by : Ashish Lata Updated At : 04 Jan 2023 10:56 AM

विज्ञापन

बिग बॉस 16 के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अर्चना गौतम संग लड़ाई के बाद एमसी स्टेन घर का सामान तोड़ेंगे. वह बिग बॉस से बार-बार मुख्य दरवाजा खोलने की बात करेंगे, जिसके बाद साजिद उन्हें कहते हैं कि अर्चना को थप्पड़ मार और निकल जा.

विज्ञापन

बिग बॉस 16 में आए दिन झगड़े देखने को मिलते हैं. आमतौर पर, लड़ने का मुख्य कारण सफाई, खाना नहीं बनाने के बारे में ही होता है. बिग बॉस 16 के बीते एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही हुआ. जहां अर्चना गौतम और एमसी स्टेन के बीच झाड़ू न लगाने को लेकर जबरदस्त लड़ाई हुई. ये झगड़ा देखते ही देखते इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे के मां-बाप तक पहुंच गए.

एमसी स्टेन होंगे घर से बेघर

बिग बॉस 16 के आने वाले एपिसोड में अर्चना गौतम और एमसी स्टेन की लड़ाई जारी रहेगी और ये खतरनाक मोड़ लेने वाली है. रात को न तो स्टेन और न ही अर्चना को खाना खाते देखा गया. स्टेन गुस्से से आगबबूला रहते हैं और वो घर की संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं. वह बिग बॉस से बार-बार कहते हैं कि घर का मुख्य गेट खोल दिया जाए. जिसके बाद साजिद खान ने उन्हें घर से बेघर होने के लिए अर्चना को थप्पड़ मारने का सुझाव दिया. स्टेन ये करने के लिए तैयार हो जाता है, हालांकि शिव उसे कोई भी कठोर निर्णय लेने से रोकते हैं. साजिद स्टेन को बचकाना नहीं होने के लिए कहते हैं.

https://twitter.com/aujlaSahab_/status/1610337913333747712
https://twitter.com/bb16_lf_updates/status/1610336680954957824
बिग बॉस ने अर्चना और एमसी स्टेन को लगाई फटकार

बिग बॉस 16 के लेटेस्ट प्रोमो में, हम देखते हैं कि बिग बॉस ने अर्चना गौतम और एमसी स्टेन को उनकी लड़ाई के लिए फटकार लगाई. वह उन पर कटाक्ष करते हुए कहते हैं कि वे खुद अपने कमजोर व्यक्तित्व को दिखाते हैं और अब वह जनता को उनका असली चेहरा दिखाएंगे. प्रोमो के मुताबिक, बिग बॉस काफी कड़ा फैसला लेते नजर आ रहे हैं. इधर सभी घरवाले उनके माफी मांगते हैं. ऐसा भी हो सकता है कि इस बार मिड एविक्शन भी होगा. इस हफ्ते टीना दत्ता, शालीन भनोट, सौंदर्या शर्मा, अर्चना गौतम, श्रीजिता डे और सुम्बुल तौकीर खान घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हुए.

Also Read: Bigg Boss 16: अर्चना गौतम-एमसी स्टेन के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेटेड

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola