MC Stan Love story: 50 लोगों को लेकर बुबा के घर पहुंचे थे एमसी स्टेन,रैपर ने बताई कैसे शुरू हुई लव स्टोरी

Published by : Ashish Lata Updated At : 12 Dec 2022 1:43 PM

विज्ञापन

बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसेड में रैपर एमसी स्टैन को गर्लफ्रेंड बूबा संग अपने रिलेशनशिप पर बात करते देखा गया. रैपर ने बताया कि उनकी और बूबा की लवस्टोरी कैसे शुरू हुई, कैसे लड़की के घरवाले इस रिश्ते के लिए मान गए.

विज्ञापन
undefined

बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट एमसी स्टेन को घर के बाहर दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है. फैंस शिव ठाकरे और अब्दु रोजिक के साथ उनकी बॉन्डिंग को काफी पसंद करते हैं. अब लेटेस्ट एपिसोड में एमसी को उनकी गर्लफ्रेंड बूबा के बारे में बात करते हुए देखा गया.

undefined

रैपर ने खुलासा किया कि कैसे उनकी और बूबा की लवस्टोरी शुरू हुई थी. एमसी स्टेन ने अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर संग बातचीत में अपनी लव लाइफ के बारे में बात की.

undefined

प्रियंका ने पूछा कि क्या उनकी गर्लफ्रेंड बूबा के माता-पिता को उनके लव के बारे में पता है. जिसपर उन्होंने खुलासा किया कि वह बूबा के माता-पिता से बात करने के लिए उनके घर 40-50 लोग लेकर गए थे.

undefined

एमसी स्टेन ने कहा कि वह अपने पिता से उसका हाथ मांगने के लिए बूबा के घर गया था, लेकिन उसके माता-पिता इस रिश्ते को लेकर खुश नहीं थे. जिसके बाद “मैं रिश्ता लेकर 40-50 लोगों के साथ उसके घर पे गया था…मेने उसके माता-पिता को बोला या तो इज्जत से रिश्ता करादो या भगा के ले जाऊंगा.”

undefined

उन्होंने आगे कहा, “चीजें बहुत खराब हुई थी, लेकिन बाद में सब ठीक हो गया.” इस बीच, अर्चना उसे बीच में रोक देती है और कहती है कि वह भी रैपर बनना चाहती है. जिसपर एमसी स्टेन ने उसे जाने के लिए कहा.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola