Mawra Hocane Net Worth: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन है सनम तेरी कसम की सरू, इन चीजों से भी करती हैं मावरा होकेन कमाई

Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Feb 2025 12:57 PM

विज्ञापन

Mawra Hocane Net Worth

Mawra Hocane Net Worth: फिल्म सनम तेरी कसम के दोबारा रिलीज होने पर इसके स्टार कास्ट की चर्चा फिर से होने लगी है. मूवी में सरू के रोल में मावरा होकेन नजर आई है. आइए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस के पास कितनी नेट वर्थ है.

विज्ञापन

Mawra Hocane Net Worth: फिल्म सनम तेरी कसम की सरू यानी मावरा होकेन एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस है. मावरा को भारतीय फैंस फिल्म सनम तेरी कसम की वजह से जानते हैं. फिल्म में हर्षवर्धन राणे के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. फिल्म को फिर से सिनेमाघरों में 7 फरवरी को रिलीज किया गया. ऐसे में मावरा की फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी. उनके बारे में लोग ज्यादा से ज्यादा जानने की कोशिश कर रहे हैं. आइए आपको बताते हैं उनकी नेट वर्थ के बारे में.

मावरा होकेन की नेट वर्थ

मावरा होकेन इस्लामाबाद में पली-बढ़ी है और उन्होंने लंदन विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की है. साल 2011 में टीवी में डेब्यू किया. एक्ट्रेस ने निखर गये गुलाब सारे, साबत जैसे शोज में काम किया, जिससे उनकी पहचान घर-घर में होने लगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस के पास टोटल नेटवर्थ करीब 25 करोड़ रुपए है. वह एक्टिंग, मॉडलिंग और ऐड के जरिए कमाई करती है. उनके पास कई लग्जरी कार है, जिसमें टोयोटा फार्च्यून, 39 लाख पाकिस्तानी रुपये की होन्डा सिविक, 40 लाख की टोयोटा इनोवा, टोयोटा कोरोला शामिल हैं.

मावरा होकेन ने अमीर गिलानी संग की शादी

मावरा होकेन को इंस्टाग्राम पर 9.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. अब तक उन्होंने 1,406 पोस्ट किए है और वह सिर्फ 162 लोगों को फॉलो करती है. इंस्टाग्राम पर मावरा ने अपनी शादी की कई तसवीरें और वीडियोज पोस्ट किए हुए हैं. एक्ट्रेस ने एक्टर अमीर गिलानी से 5 फरवरी को शादी की. मावरा और अमीर एक-दूसरे को उनके विश्वविद्यालय के दिनों से जानते हैं. दोनों ने पाकिस्तानी ड्रामा सबात और नीम में साथ काम किया है और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आई थी. हालांकि डेटिंग पेज के दौरान उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था.

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam Re-Release Collection Day 2 : 9 साल पहले फ्लॉप हुई थी सनम तेरी कसम, रि-रलीज में मचाया गदर

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola